बिलासपुर

रामदत्त गौरहा बने सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक…..संगठन एवम् विभाग के कई बड़े पदों पर कार्य करने का है बड़ा अनुभव।

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व कर्मचारी नेता राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के पूर्व एडीपीओ एवम् सेवा निवृत्त शिक्षक रामदत्त गौरहा सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संरक्षक बनाए गए हैं । गौरहा जी के कुशल नेतृत्व क्षमता एवम् कार्यकुशलता को ध्यान में रखते हुए सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे एवम् प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप पाण्डेय ने गौरहा जी से संगठन के मार्गदर्शन हेतु प्रदेश संरक्षक की भूमिका के लिए आग्रह किया था जिसे गौरहा जी ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी सहमति दी है। बताते चलें कि रामदत्त गौरहा को तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के साथ – साथ शिक्षा विभाग के विभिन्न पदों पर कार्य करने का बड़ा अनुभव है।विभाग में कर्मचारी नेता एवम् एक अधिकारी के रूप में रामदत्त गौरहा काफ़ी लोकप्रिय रहे एवम् शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहते थे।इस अवसर पर सर्व शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक विवेक दुबे एवम् प्रदेश अध्यक्ष प्रदीय पाण्डेय ने कहा कि श्री रामदत्त गौरहा जी का मार्गदर्शन एवम् सहयोग वैसे तो हमें हमेशा मिलता ही रहा है किंतु हमारे संघ के संरक्षक के रूप में अब यह रिश्ता और भी मजबूत हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
मल्हार: नारियल खरीदने के विवाद ने लिया खूनी रूप, धारदार कैची से पिता-पुत्र पर हमला, हालत गंभीर हैवानियत की हद....नाबालिग से दुष्कर्म...फिर गर्भपात कराकर पिता संग दी जान से मारने की धमकी..बाप- बेट... तीन राज्यों में जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न.. ढोल-ताशों के साथ बांटी झालमुड़ी तखतपुर : गंदगी फैलाने के आरोप में बवाल... हरियाणा से आए हार्वेस्टर संचालकों पर हमला, रॉड-डंडों से बे... सुलह कराने गए युवक की हत्या...मोपका चौक हत्याकांड का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार माँ महामाया मंदिर में 150 बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार संपन्न, नि:शुल्क आयोजन बना आस्था का केंद्र बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस...