जांजगीर चाँपा

खेत में खंबे से बिजली कनेक्शन लेकर चला रहे थे मोटरपंप….करंट की चपेट में आने से 2 की हुई मौत, शादी की तैयारियां बदली मातम में

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के कपिस्दा गांव में करंट की चपेट में आने से दो की मौत हुई है, खेत में लगे मूँगफली को खोदने के लिए अस्थाई विद्युत कनेक्शन कर सोन नदी से पानी खेत में भेज रहे थे। तभी खेत में करंट लगने से दोनो की मौके पर ही मौत हो गई है। यह घटना गुरुवार की है, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौप दिया है। मिली जानकारी के अनुसार बम्हनीडीह थाना प्रभारी एसआई संतोष बंजारे ने बताया की, मृतक भरत धीवर उम्र 52 साल निवासी कपिस्दा और पीतांबर धीवर उम्र 45 साल निवासी जैजैपुर दोनो खेती किसानी का काम करते है।

दोनो आपस में रिश्तेदार है,गुरुवार की शाम करीबन 6 बजे मृतक भरत धीवर के बेटे रवि धीवर ने अपने पिता और फूफा की मौत की सूचना थाने में दी। घटना स्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिजनों से पूछताछ के दौरान पता चला की 5 जून को मृतक भरत धीवर की बेटी की शादी होनी थी घर में खुशी का माहौल था। धीरे धीरे सभी रिश्तेदार घर आ रहे थे। वही मृतक पीतांबर धीवर जोकि जैजैपुर का रहने वाला है शादी में शामिल होने के लिए कपिसदा अपने ससुराल आया हुआ था। गुरुवार की दोपहर मृतक भरत धीवर के खेत में लगे मूँगफली को खेत से खोद कर निकालने के लिए अपने बहनोई दामाद पीतांबर के साथ दोनो निकलने हुए थे। खेत से मूंगफली निकालने के लिए जमीन को गीला करने के लिए बिजली के खंभे से आस्थाई विद्युत कनेक्शन कर खेत के बगल में लगे सोन नदी से पानी खेत में भेज रहे थे।

जब दोनो खेत से मूँगफली निकालने के लिए उतरे तभी दोनो करंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। बहुत देर बीत जाने के बाद करीबन 6 बजे तक जब दोनो घर वापस नहीं आए तब मृतक भरत धीवर का बेटा रवि धीवर अपने पिता और फूफा को ढूंढने खेत तरफ गया तो देखा की दोनो चित अवस्था में खेत में पड़े हुए हैं जिसके बाद उसने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया। परिजन खेत पहुंचने पर देखा की दोनो की मौके पर ही मौत हो चुकी है। बम्हनीडीह पुलिस ने दोनों के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर शव को आज परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच पड़ताल कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,