रायगढ़

रायगढ़: फ्रेंड्स कॉलोनी चोरी मामले में बंद तिजोरी हुई रिकवर…27 तोला सोना सहित लाखों का माल बरामद

रमेश राजपूत

रायगढ़ – फ्रेंड्स कॉलोनी में हुई सनसनीखेज चोरी की घटना में रायगढ़ पुलिस को 48 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने सघन सर्च अभियान चलाकर चोरी गई तिजोरी को बंद हालत में बरामद किया है। त्वरित कार्रवाई से न केवल चोरी का माल सुरक्षित मिला, बल्कि आमजन में पुलिस की सक्रियता को लेकर विश्वास भी मजबूत हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतरारोड क्षेत्र अंतर्गत फ्रेंड्स कॉलोनी स्थित क्वार्टर नंबर 19 में रहने वाले व्यवसायी आलोक अग्रवाल के घर 27 दिसंबर को चोरी की वारदात हुई थी।

आलोक अग्रवाल निजी कार्य से रायपुर गए हुए थे। 29 दिसंबर को घर की बाई द्वारा मुख्य दरवाजा अंदर से बंद होने और संदिग्ध स्थिति की सूचना देने पर परिजन मौके पर पहुंचे, जहां बेडरूम की ग्रिल और ताले टूटे मिले तथा घर का सामान बिखरा पड़ा था। इसके बाद उनके बड़े भाई गौरव अग्रवाल की रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 505/2028, धारा 331(4) भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सुशांतो बनर्जी सहित थाना प्रभारी, साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के दिशा-निर्देशन में आज सुबह न्यू अग्रोहा धाम भवन के पीछे झाड़ियों में सर्चिंग के दौरान चोरी गई तिजोरी बरामद की गई। प्रार्थी और परिजनों की उपस्थिति में तिजोरी खुलवाने पर 27 तोला सोने के जेवरात, चांदी के आभूषण और 64 हजार रुपये नकद बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत लगभग 25.64 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा शेष चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं तथा संदिग्धों से पूछताछ जारी है। तिजोरी की बरामदगी में थाना कोतरारोड पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। इस त्वरित सफलता पर प्रार्थी पक्ष ने रायगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...