बिलासपुर

बिलासपुर:- रेल हादसे को लेकर रेलवे प्रशासन अलर्ट, मृतकों के परिजनों को 10 लाख मुआवजे की घोषणा…हेल्पलाइन नम्बर भी जारी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार की शाम 4 बजे के लगभग बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास लालखदान में हुए गंभीर रेल दुर्घटना में मालगाड़ी और मेमू लोकल ट्रेन के बीच अप्रत्याशित टकराव की घटना सामने आई है। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रेलवे प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, वहीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। रेल प्रशासन ने हादसे में प्रभावित यात्रियों और उनके परिजनों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा की है। मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 5 लाख तथा सामान्य रूप से घायल यात्रियों को 1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। रेलवे ने कहा है कि राहत कार्यों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी और सभी प्रभावितों को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा।
इस हादसे की विस्तृत जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त (Commissioner of Railway Safety – CRS) के स्तर पर कराई जाएगी ताकि दुर्घटना के कारणों की गहन जांच कर भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोका जा सके।

हेल्पलाइन नंबर जारी….

यात्रियों और उनके परिजनों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं — बिलासपुर: 7777857335, 7869953330; चांपा: 8085956528; रायगढ़: 9752485600; पेंड्रा रोड: 8294730162; कोरबा: 7869953330; और उसलापुर: 7777857338।

रेल प्रशासन ने बताया कि राहत और बचाव दल लगातार कार्यरत हैं तथा स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। यात्रियों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है और सभी विभाग समन्वयपूर्वक काम कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...