रायगढ़

रथयात्रा के मेले में चैन स्नैचिंग….गिरोह की 04 महिलाएं गिरफ्तार, आरोपियों से दो सोने की चैन बरामद

रमेश राजपूत

रायगढ़ – थाना घरघोड़ा क्षेत्र अंतर्गत इन दिनों गांव में रथ मेले का आयोजन किया जा रहा है । रथ मेले की भीड़ में पॉकेटमारी, चैन स्नेचिंग को अंजाम देने वाले गिरोह की 04 महिलाओं को रंगे हाथ ग्रामीणों ने पकड़ा । घरघोड़ा पुलिस ने महिला आरोपियों से 02 सोने की चैन बरामद किया है, आरोपियों से पूछताछ में इनके गिरोह में दो पुरुष सदस्यों के भी शामिल होने की जानकारी मिली है जिनकी गिरफ्तारी के लिये घरघोड़ा पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है । ग़ौरतलब है कि 10.07.2024 को थाना घरघोड़ा में वीना राठिया (25 साल) निवासी ग्राम कोगनारा द्वारा ग्राम कोगनारा के रथ मेला में इसके तथा गांव की कलेन्द्री राठिया के गले से पहने एक-एक नग सोने की माला को आरोपी आरती गिरी, राधा बाई, हेमाबाई गिरी, तिरथनी बाई द्वारा लूटपाट किये जाने की रिपोर्ट दर्ज करायी गई।

वहीं ग्राम सारढाप में रहने वाली दीपिका राठिया (25 साल) द्वारा ग्राम बनई रथ मेला में उसके तथा लक्ष्मी राठिया, ओमवती राठिया के गले में पहने एक-एक नग सोने का माला को अज्ञात 04 महिलाएं द्वारा लूट करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। दोनों मामलों की रिपोर्ट पर क्रमश: लूटपाट का अपराध धारा 309(6),3(5),61(2) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । मेले में लूटपाट करती पकड़ी गई महिला आरोपी – आरती गिरी, राधा बाई, हेमाबाई गिरी, तिरथनी बाई ने बताया कि इनके साथ राहुल गिरी गोस्वामी निवासी नवानगर व रविन्द्र गिरी गोस्वामी निवासी कोनकोना ने मिलकर योजना बनाये कि घरघोड़ा क्षेत्र में प्रत्येक वर्ष रथ मेला होता है जिसमें जाकर भीड़ में महिलाओं के गले में पहने सोने के आभूषणों को लूटेंगे । योजना बनाने के बाद सभी 08.07.2024 को घरघोड़ा क्षेत्र के ग्राम बनाई में 03 महिलाओं के गले में पहने सोने के माला को लूटे । तीनों माला को राहुल गिरी गोस्वामी व रविन्द्र गिरी गोस्वामी को दे दिये। इसी प्रकार 09.07.2024 को ग्राम कोगनारा में रथ मेला कार्यक्रम में घुमने वाली 02 महिलाओं के गले में पहने सोने के माला को लूट लिये ।

जिन्हें गांव वाले ने पकड लिया, महिलाओं के पकड़े जाने पर राहुल गिरी गोस्वामी और रविन्द्र गिरी गोस्वामी वहां से भाग निकले । आरोपीया हेमाबाई गिरी गोस्वामी और राधाबाई गोस्वामी से अपहृत संपत्ति एक-एक सोने का माला कीमती 65,000 रूपये को बरामद किया गया तथा आरोपियों के आपराधिक षडयंत्र पर धारा 61(2) बी.एन.एस. जोडी गई है । फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिये निरीक्षक अमित तिवारी के नेतृत्व में पुलिस पार्टी द्वारा दबिश दिया जा रहा है । गिरफ्तार चोरों महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

चैन स्नैचिंग गिरोह की गिरफ्तार महिला आरोपी-

(1) हेमाबाई गिरी गोस्वामी पति राजकुमार गिरी गोस्वामी उम्र 40 वर्ष

(2) तिरथनी गिरी गोस्वामी पति रविन्द्र गिरी गोस्वामी उम्र 19 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

(3) राधा बाई गोस्वामी पति दयालु गिरी गोस्वामी उम्र 25 वर्ष

(4) आरती गिरी गोस्वामी पति राहुल गिरी गोस्वामी उम्र 20 वर्ष दोनों निवासी ग्राम नवानगर थाना दरिमा जिला सरगुजा (छ.ग.)

फरार आरोपी-

(1) राहुल गिरी गोस्वामी निवासी ग्राम नवानगर थाना दरिमा जिला सरगुजा (छ.ग.)

(2) रविन्द्र गिरी गोस्वामी निवासी कोनकोना थाना बांगो जिला कोरबा (छ.ग.)

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...