रायपुर

कोरोना अपडेट:- प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पहुँचा 42000+, शनिवार को भी मिले 1172 नए मरीज, मौत के आंकड़े 351 पर… जिलों में संक्रमण की रफ्तार हुई तेज

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – प्रदेश में कोरोना संक्रमण आफत के रूप में सामने आने लगी है। प्रदेश के सभी जिलों में कोरोना की गति में असामान्य वृद्धि हो रही है। छत्तीसगढ़ में रोजाना ही एक हजार से अधिक नए संक्रमित मरीज मिल रहे है। इसी कड़ी में शनिवार शाम तक प्रदेश में 1172 नए मरीजो की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक 398 मरीज रायपुर में मिले है। वही दूसरे नंबर पर दुर्ग जिले से 155 तो तीसरे नंबर पर बिलासपुर जिले से 96 मरीज मिले है। इसके साथ बालोद जिले से 69 , राजनांदगांव व रायगढ़ से 54-54 , जांजगीर – चांपा से 46 , सूरजपुर से 28 , बलरामपुर से 27 , महासमुंद व कोण्डागांव से 25-25 , धमतरी से 23 , सरगुजा व बस्तर से 21-21 , बलौदाबाजार से 20 , गरियाबंद से 18 , बेमेतरा से 15 , कोरिया से 14 , कबीरधाम से 13 , कांकेर से 12 , मुंगेली से 11 , नारायणपुर से 10 , बीजापुर से 09 , गौरेला – पेण्ड्रा – मरवाही से 05 , और अन्य राज्य से 03 मरीज मिले है। जिन्हें मिलाकर अब छत्तीसगढ़ में कुल संक्रमित मरीजो की संख्या बढ़कर 41806 तक पहुँच गई है। इस बीच शनिवार को प्रदेश के 879 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया है। जबकि अब भी प्रदेश में 20968 एक्टिव केस है।जिनका इलाज युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। 

नही थम रहा मौत का सिलसिला,, राजधानी अब भी अव्वल पर..

प्रदेश में कोरोना से मौत के मामले बढ़ते ही जा रहे है। इनमें संक्रमित मरीजो के साथ ही मरीजो के मौत के मामले में राजधानी ही पहले नंबर पर चल रही है। हैल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार रायपुर संभाग से शनिवार को 10 मौत की पुष्टि हुई है। जबकि दुर्ग संभाग से दो और बिलासपुर सहित बस्तर संभाग से एक एक मरीजो की मौत होने की जानकारी प्रकाश में आई है। जिसमे रायपुर जिले से पांच पुरुष जिनकी उम्र 72,70,78,45 और 53 वर्ष है। इसी तरह 62 और 64 वर्षीय महिला की मौत हुई है। साथ ही बलौदाबाजार से 32 और 53 वर्षीय तो धमतरी से 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। इसके अलावा कवर्धा के 45 और दुर्ग के 65 वर्षीय मरीज ने भी दम तोड़ा है। इधर बिलासपुर के 69 वर्षीय और सुकमा के 28 वर्षीय संक्रमित मरीज के मौत होने की पुष्टि हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...