बिलासपुर

पाकिस्तान में हुए घटना का विरोध, शहर में भी किया गया प्रदर्शन…. जताई गई नाराजगी

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर- पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले को लेकर न्यायधानी में भी आक्रोश देखा जा रहा है। रविवार को इसके विरोध में मगरपारा के मेमन जमात मुस्लिम समाज द्वारा सत्यम चौक में प्रदर्शन किया गया और पाकिस्तान का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी भी की। मालूम हो ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर शुक्रवार को मुस्लिम भीड़ ने पथराव कर दिया था। जिसके बाद तमाम सिख श्रद्धालु गुरुद्वारे के अंदर फंस गए थे। भीड़ ने अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ घृणित नारे भी लगाए थे।

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया था। इसके बाद से देश के विभिन्न हिस्सों में सिख समुदाय सहित जन समुदाय द्वारा इसको लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहा है। इसको लेकर रविवार को न्यायधानी के मुस्लिम समुदाय द्वारा प्रदर्शन करके पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।

इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए पथराव पर पाकिस्तान माफी मांगे। साथ ही उन्होंने दोषियों पर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इसके अलावा सरकार ननकाना साहिब सहित वहां मौजूद अन्य गुरुद्वारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...