जांजगीर चाँपा

अवैध रेत कारोबार पर पुलिस का बड़ा अटैक.. अकलतरा में 14 हाईवा जप्त, चालक और मालिकों पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा वाहनों को जप्त किया है। यह कार्रवाई थाना अकलतरा पुलिस द्वारा देर रात हाईवे पर दबिश देकर की गई, जिससे अवैध खनिज कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिलेभर में अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रेत का परिवहन करते 14 हाईवा वाहनों को पकड़ा। सभी वाहन रेत से भरे हुए पाए गए, जिन्हें मौके पर ही जप्त कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए वाहनों के चालक और मालिकों के खिलाफ गौण खनिज अधिनियम सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन की शिकायतें मिल रही थीं,

जिसके बाद रणनीति बनाकर देर रात संयुक्त दबिश दी गई। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अकलतरा निरीक्षक भास्कर शर्मा और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जांजगीर-चांपा जिले में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई को खनिज माफिया के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध उत्खनन से न केवल शासन को राजस्व का नुकसान होता है, बल्कि पर्यावरण और स्थानीय संसाधनों पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। इसलिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रखी जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...