पचपेड़ी

नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…खबर सुनते ही नाबालिग युवती ने पी लिया जहर, प्रेमप्रसंग की संभावना,पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

पचपेड़ी – रविवार की सुबह पचपेड़ी थाना क्षेत्र स्थित ग्राम चिस्दा में 5 बजे सुबह अविनाश यादव पिता जग्गू यादव उम्र लगभग 17 वर्ष ने अपने ही घर में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जैसे ही परिजनों को इसकी भनक लगी उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, लेकिन इसी बीच गांव के दूसरे मोहल्ले में रहने वाली एक नाबालिग ने कीटनाशक जहर का सेवन कर लिया, जिसे गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार रात पुलिस ने मृतक नाबालिग लड़का अविनाश यादव, परमेश्वर यादव और नाबालिग लड़की को रायपुर से बरामद किया था, जो एक मोटरसाइकिल में तीनों रायपुर गए हुए थे,

जहाँ ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें पकड़ा था और गाड़ी के दस्तावेज मांगे लेकिन संतोषजनक जवाब नही मिला और उनके साथ नाबालिग लड़की होने होने से इसकी सूचना संदेह के आधार पर रायपुर पुलिस ने पचपेड़ी पुलिस को दी, जिसके बाद परिजनों को लेकर पचपेड़ी पुलिस रायपुर गई और देर रात उन्हें लेकर वापस लौटी, जिसके बाद आवश्यक पूछताछ के बाद तीनों को उनके परिजनों को सौप दिया गया।

लेकिन आज सुबह नाबालिग लड़के अविनाश यादव ने अपने घर में फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वही इसकी जानकारी मिलते ही नाबालिग लड़की ने भी जहर पी लिया जिसे गम्भीर हालत में मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।वही इस घटना से पूरे गांव में हंगामा मच गया है, वही पुलिस भी अपनी जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...