बिलासपुर

डायल 112 की क्विक रिस्पांस से बची कई लोगो की जांच…अनियंत्रित होकर पलटी कार से 5 बच्चों सहित 10 लोगों को किया गया रेस्क्यू

रमेश राजपूत

बिलासपुर – डायल -112 द्वारा छत्तीसगढ़ में जनकल्याण एवं आपातकालीन सेवा की दृष्टिकोण से लगातार कार्य किया जा रहा है , प्रतिदिन कमांड सेंटर से कई ऐसी घटनाओं की सूचनाएँ प्राप्त होती हैं जिसमें डायल 112 की टीम के द्वारा पीड़ितो को तुरंत राहत पहुँचायी जाती है , इसी कड़ी में बीती रात डायल 112 बिलासपुर को सूचना प्राप्त हुई की थाना सकरी में दलदलीहा पारा में कार में बच्चों समेत लगभग दस व्यक्ति सवार थे कार अनियंत्रित होकर पलट गई है

इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सभी लोग उसमे फसे थे जिसे सकरी एवं कोनी 112 द्वारा आसपास लोगों की मदद से तत्काल बाहर निकाकर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक ज़िला बिलासपुर ने डायल 112 टीम के आरक्षक सत्यार्थ शर्मा एवं अन्य की पीठ थपथपा कर उनके इस मानवीय कार्य की प्रशंसा की एवं उन्हें पुरस्कृत किया।

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर का कहना है कि किसी भी अपराध,अपराधी,घटना, दुघर्टना या किसी भी परिस्थिति में पुलिस की सहायता की जरूरत होने पर बिना किसी झिझक के डायल-112 पर कॉल करें या किसी भी अन्य माध्यम से पुलिस को सूचित करें, बिलासपुर पुलिस आमजन की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहती है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...