मस्तूरी

दुकान का ताला तोड़कर कर हजारों की चोरी,
सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हुई घटना,मस्तुरी थाना क्षेत्र का मामला,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दर्रीघाट में मुख्य मार्ग पर संचालित सरस्वती इंटरप्राइजेश दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते दरवाजे का ताला तोड़कर 70 हजार रुपए से अधिक की चोरी को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार अंचल विश्वकर्मा दर्रीघाट में उक्त दुकान का संचालन करते है, जहाँ पीछे किराएदार और एक चौकीदार परिवार सहित रहता है, जिसने ही आज फोन पर सूचना दी कि दुकान में चोरी हो गई है,

 तब प्रार्थी ने तुरंत बिलासपुर से अपने दुकान सरस्वती इंटरप्राईजेस जाकर देखा तो दुकान के गल्ला में रखे 4000/- रूपये व लक्ष्मी जी का छोटी सी चांदी की मूर्ति व 15 नग सिलिंग पंखा व 03 नग कुलर का मोटर व 01 नग क्राऊन कंपनी का LED टीवी 21 इंच वाली व 01 नग मिक्सी व 01 नग एक्जास पंखा दुकान में नहीं था जिसे दिनांक बीती रात लगभग 02:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात चोर द्वारा ताला तोडकर अंदर घुसकर चोरी कर ले गया है। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 380-IPC, 457-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...