रतनपुर

डिप्टी सीएम अरुण साव पहुँचे रतनपुर… डायरिया पीड़ित मरीजों से की मुलाकात, बेहतर इलाज करने डॉक्टरों को दिए निर्देश

जुगनू तंबोली

रतनपुर – उप मुख्यमंत्री और प्रभारी मंत्री अरुण साव ने आज रतनपुर सामुदायिक अस्पताल का निरीक्षण किया । उन्होंने डायरिया पीड़ित मरीजों से मुलाकात कर उनके कुशलक्षेम पूछा। इलाज व्यवस्था की भी जानकारी ली। फिलहाल 31 मरीज डायरिया के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती हैं। चौबीसों घंटे उनकी इलाज और निगरानी की जा रही है।

उन्होंने एक-एक मरीज का अच्छे से इलाज करने के निर्देश डॉक्टरों को दिए। श्री साव ने डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक भी ली और इलाज में कोई कोर कसर नहीं रखने को कहा। एसडीएम ने डायरिया नियंत्रण के लिए की गई प्रशासनिक व्यवस्था से उप मुख्यमंत्री को अवगत कराया। श्री साव ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह से सजग है।

घर-घर जाकर मरीजों की पहचान की जा रही है ।जरा भी लक्षण दिख रहे हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज किया जा रहा है। उम्मीद है बहुत जल्दी सब ठीक हो जाएगा । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष घनश्याम रात्रे, एसडीएम युगल किशोर उर्वसा, बीएमओ मिथिलेश गुप्ता, तहसीलदार पंकज सिंह, अस्पताल प्रभारी डॉ. विजय चंदेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...