कोरबा

अवैध 12 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार

दुर्गेश मरावी

कोरबा -: पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री सुश्री लितेश सिंह द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियों को नशा मुक्ति हेतु निजात अभियान के तहत सभी किस्म के नशीले पदार्थों व अवैध नशे पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है, इसी तारतम्य में आज दिनंक 02.08.2022 को जरिये मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम झांझ निवासी छेदीलाल चौहान अपने घर के पास महुआ शराब की बिक्री कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाह को साथ लेकर मौके पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर छेदीलाल चौहान पिता संतराम चौहान उम्र 59 वर्ष साकिन झांझ,चौकी

हरदीबाजार,थाना कुसमुण्डा के कब्जे से प्लास्टिक के जरीकेन में भरी कुल 12 लीटर हाथ भट्ठी की बनी महुआ शराब किमती 1,200/- रू. व बिक्री रकम 200 रू. को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त किया गया जिससे आरोपी का कृत्य धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार, प्रआर. 351 ओमप्रकाश बैस, आरक्षक 271 संजय चन्द्रा, आरक्षक 754 कमल कैवर्त, आरक्षक 644 प्रवीण राजवाड़े, आरक्षक 806 प्रफुल्ल साहू, आरक्षक 213 गौकरण श्याम, आरक्षक 172 गौतम पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...