रायगढ़

ट्रक को रास्ते मे रोककर 25 टन सरिया की लूट करने वाले 2 आरोपी और 1 खरीददार गिरफ्तार…पुलिस ने उड़ीसा से किया माल बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – 25 टन सरिया लूटपाट के मामले में धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जहा पुलिस ने झारखंड, ओड़िशा में दबिश देकर 03 आरोपियों को दबोचा है। धरमजयगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम ने लूटपाट के साजिशकर्ता और सरिया खरीदने वाले हार्डवेयर व्यवसायी को पकड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार 23 जून को घटना को लेकर ग्राम सराईपाली गेरवानी स्थित रूपानाधाम स्टील प्रा0लि0 कंपनी पूंजीपथरा के एचआरए डिपार्टमेंट के अभिषेक उपाध्याय (उम्र 21 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 22/06/2024 को स्टील प्लांट से ट्रक क्रमांक CG 15 AC-1490 में चालक मुजाहिद खान सरिया 8mm,10mm, 12mm मारूती टीएमटी कुल वजन 25 टन 50 kg लोड कर रामानुजनगर, सूरजपुर के लिए रवाना किया गया था। जो अपने गंतव्य तक नही पहुंचा था। जिसपर पुलिस ने जांच शुरू किया तो घटना दिनांक को आरोपी लोकेश यादव उसके साथी आरोपी रूपेश यादव के साथ था।

इस बड़ी लीड पर आगे बढ़ते हुए डीएसपी अभिनव और उनकी टीम द्वारा आरोपियों की धरपकड़ के लिये ओड़िसा के सुन्दरगढ और झारखंड के सिमडेगा में दबिश दिया गया और आरोपी रूपेश यादव निवासी लस्सीअम्बा थाना तपकरा जशपुर को पकड़ा गया। आरोपी रूपेश यादव ने बताया कि उसने अपने दोस्त लोकेश यादव, दीपू यादव, राजू यादव के साथ मिलकर 22 जून को घरघोडा के साहू होटल में बैठकर चारों योजना बनाये कि सरिया वाला ट्रक कोई भी गुजरेगा को उसे लूटपाट कर ले जायेंगें और पूरी प्लानिंग के साथ घटना को अंजाम दिये । लूटा हुआ 25 टन सरिया को ग्राम बनडेगा में पूर्व से तैयारी में रहे उनके मोम्मद मिस्टर जिन्हा खान, द्वारा लूटे गये सरिया को ट्रेक्टर से खाली करवाकर तलसरा उडीसा के छड, सीमेंट हार्डवेयर के व्यवसायी गणेश गुप्ता को 6,50,000 रू में सरिया को बेच दिये। उक्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम द्वारा ट्रक ड्राइवर से हुई लूटपाट में शामिल मुख्य साजिशकर्ता उसके एक साथी और चोरी की संपत्ति के खरीदार हार्डवेयर व्यवसायी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मकरीबंधा निवासी रूपेश यादव,मोहम्मद मिस्टर जिन्हा और गणेश गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से लगभग 21 टन सरिया मारूति टीएमटी, मारूति अल्टो कार क्रमांक JH 01 BV 3739 काला कलर, ट्रेक्टर, दो बाइक, 03 नग मोबाईल,नकदी रकम 5 हजार रूपये जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख बताई जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...