बिलासपुर

पूर्व मंत्री मरकाम पहुंचे नईदुनिया के संपादक डॉ गुप्ता के निवास, दी श्रद्धाजंलि

रमेश राजपूत

बिलासपुर -छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व मंत्री मोहन मरकाम नईदुनिया के स्थानीय संपादक डॉ सुनील गुप्ता के तेलीपारा स्थित निवास पहुंचकर उनके पिता स्व.एम एल गुप्ता जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री मरकाम ने डॉ. गुप्ता से कहा कि यह अपूरणीय क्षति है। माता पिता से बहुत संबल रहता है। अब आपके ऊपर पूरे परिवार की जिम्मेदारी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको इसके लिए शक्ति प्रदान करे। इस दुख की घड़ी में हम आपके साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें।

इस दौरान उनके साथ महापौर रामशरण यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय पांडे, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अर्जुन तिवारी, शिवा मिश्रा व राजेन्द्र साहू(डब्बू) सहित कुछ अन्य कांग्रेसजन थे। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी डॉ गुप्ता के निवास पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी थी।

error: Content is protected !!
Letest
10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार