बिलासपुर

तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह…शिवघाट बैराज पर हाइट स्टॉपर से टकराई पिकअप, 1 की मौत, 5 घायल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को झकझोर कर रख दिया। सरकंडा थाना क्षेत्र के शिवघाट बैराज पर तेज रफ्तार पिकअप वाहन हाईट स्टॉपर से टकरा गया, जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रारंभिक जांच में हादसे की मुख्य वजह चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन क्रमांक CG12 AS 2306 में सवार युवक किसी शादी कार्यक्रम से लाईट डेकोरेशन का काम कर लौट रहे थे। देर रात होने के कारण सड़क पर अंधेरा था,

वहीं चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था। बैराज के ऊपर बड़े वाहनों को रोकने के लिए लगाए गए हाईट स्टॉपर को चालक समय रहते देख नहीं पाया और वाहन सीधे उससे जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे बैठे युवक सड़क पर जा गिरे। हादसे में एक युवक का सिर गंभीर रूप से चोटिल हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान लोरमी निवासी प्रकाश रामकर के रूप में हुई है। वहीं पांच अन्य घायल युवकों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया,

जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बैराज पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं होने के कारण रात में बैरियर साफ नजर नहीं आता। हालांकि खंभों पर लाइट लगाई गई है, लेकिन उन्हें चालू नहीं किया गया है, जिससे अंधेरे में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे में चालक की तेज रफ्तार और लापरवाही मुख्य कारण प्रतीत हो रही है। यह हादसा एक बार फिर साबित करता है कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क पर जानलेवा साबित हो सकती है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...