बिलासपुर

किराएदार ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी को तो… मोर्निंग वॉक के दौरान युवक ने महिला को दिया शादी का झांसा….दुष्कर्म के दोनों आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दें वाले दो अलग अलग मामलो के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पहले मामले में आरोपी ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म तो वही दूसरे मामले में महिला के साथ शादी का झांसा देकर घटना को अंजाम दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली नाबालिग के परिजन के मकान में 2020 से 2021 तक अटल आवास बहतराई निवासी संजय कुमार बघेल किराए पर रहता था। इस दौरान उसकी बातचीत नाबालिग से शुरू हुई। दिनांक 08.07.2021 को वह इसे अकेली पाकर इसके घर में ही किराये के रूम में जबरन शारीरिक संबंध बनाया जिसके बाद शादी का झांसा देकर अक्सर शारीरिक सबंध बनाता था और किसी को कुछ मत बताना शादी करने के बाद बतायेंगे बोलता था। आरोपी जल्द शादी करने का झांसा देकर किराए के मकान को छोड़कर चला गया। काफी दिनों बाद भी जब युवक ने अपना वाद पूरा नहीं किया तब नाबालिग ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। मामले में परिजनों ने 19 जुलाई को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने तत्काल आरोपी को अटल आवास से गिरफ्तार कर लिया है। इसी तरह सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली महिला की जान पहचान वर्ष 2023 में कम्पनी गार्डन मोर्निंग वॉक के दौरान देवनगर घुरू निवासी अभिषेक डहरिया से हुई थी। बातचीत के दौरान युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर और उसकी बेटी को अपनाने की बात बोलकर कपिलनगर सरकण्डा आकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद लगातार शारीरिक संबंध बनाते रहा। जिसे महिला ने जब शादी करने के लिए कहने पर शादी करने से इन्कार कर दिया। जिसके बाद से ही दोनो के बीच बातचीत करना बंद था। लेकिन अचानक 18.07.2024 को अभिषेक डहरिया महिला को यदुनंदन नगर तिफरा बुलाया और मारपीट किया। यही नहीं प्रार्थी के घर पहुंचकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर मारपीट किया। जिसकी लिखित शिकायत महिला ने सरकंडा थाने में दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। वही दोनो मामले में पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...