बिलासपुर

मल्हार में निकली माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा, 700 से अधिक महिलाएं हुईं शामिल,

उदय सिंह

मल्हार – नवरात्र पर्व के समापन के बाद परंपरानुसार शनिवार को नगर में माँ डिडनेश्वरी मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई।

इस धार्मिक आयोजन में सात सौ से अधिक महिलाओं और युवतियों ने सिर पर कलश धारण कर कतारबद्ध रूप से भाग लिया। पूरे नगर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला।

शोभायात्रा के दर्शन के लिए रास्ते भर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। नगरवासियों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, शरबत और प्रसाद की व्यवस्था की थी। वहीं देवांगन मोहल्ले की महिलाओं ने अपने घरों के सामने चौका-आरती सजाकर शोभायात्रा का पारंपरिक स्वागत किया और पूजन-अर्चना की।

इस भव्य और दिव्य नजारे को देखने मल्हार सहित आसपास के गांवों से भी हजारों लोग पहुंचे। हर वर्ष नवरात्र के बाद निकलने वाली इस शोभायात्रा का नगर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेसब्री से इंतजार रहता है, इसलिए इसे विशेष श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया जाता है।

मंदिर परिसर से शाम 4 बजे प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा ठाकुरदेव चौक, बाजार चौक, स्कूल चौक होते हुए मेला चौक स्थित भगवान पातालेश्वर मंदिर पहुंची।

यहां विधि-विधान से पूजन के बाद पौराणिक महत्व वाले शिव घाट खैया तालाब में जंवारा विसर्जन किया गया।

इसके बाद शोभायात्रा पुनः मंदिर पहुंची, जहां भंडारे में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस बल की भी विशेष तैनाती की गई थी।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...