रतनपुर

रतनपुर :- सुने मकान में पीछे के रास्ते घुसे चोर..ताला तोड़कर 2.50 लाख से अधिक के सोने, चांदी, नगदी सहित सामान की हुई चोरी

जुगनू तंबोली

रतनपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधीनगर कॉलेज के पास रहने वाले अमितेन्द्र तिवारी पिता अरुण तिवारी के सुने मकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए लाखों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अमितेन्द्र तिवारी प्राइवेट कंपनी में काम करते है जो बीते 19.07.2024 को सहपरिवार उज्जैन दर्शन करने गए हुए थे,

आज दोपहर 2 बजे वापस लौटे, जब उन्होंने घर पहुँचकर सामने का दरवाजा खोला तो घर के अंदर तीनों कमरे में सामान फैला हुआ था, जिसे देखते ही उनके होश उड़ गए, जहाँ उन्होंने जब कमरों के अंदर जाकर देखा तो पाया कि आलमारी में रखें 4 तोला सोना, 50 तोला चांदी के जेवर, 1 लैपटॉप, 3 मोबाईल और कुछ नगदी रकम गायब थे, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि लगभग 2.50 लाख से अधिक के माल पर अज्ञात चोरों ने अपना हाथ साफ कर दिया है।

घटना की सूचना प्रार्थी ने रतनपुर थाने को दी, जिनके द्वारा मौके पर पहुँच डॉग स्क्वायड के साथ जांच पड़ताल की जा रही है, जिसके बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जायेगी।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...