बिलासपुर

ओटीपी पूछकर 2 लाख 40 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी….साइबर जागरूकता क्यो नही पड़ रही लोगों के पल्ले, आसानी से बन रहे शिकार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सायबर ठगी को लेकर तमाम तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे, मैसेज और अन्य माध्यमों से सतर्क किया जा रहा है बावजूद लोग आसानी से शातिर ठगों के जाल में फंसकर अपने पैसे गंवा रहे है। फिर एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें साइबर अपराधियों ने ओटीपी पूछकर प्रार्थी के बैंक अकाउंट से 2 लाख 40 हजार रुपए पार कर दिए है। दरअसल संजय नगर चांटीडीह सरकंडा निवासी ललित कश्यप के पास अज्ञात ठग ने फोन किया और एसबीआई से बात करने की जानकारी देते हुए चेक क्लियर कराने का झांसा दिया, जिसने प्रार्थी से योनो बैंकिग एप्प मोबाईल में इंस्टॉल कराया फिर चेक क्लियर कराने का प्रोसेस बताते हुए भेजी गई ओटीपी की जानकारी मांगी, जैसे ही प्रार्थी ने ओटीपी की जानकारी उसे दी, उनके बैंक एकाउंट से 2 लाख 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर लिए गए। जब उन्हें पता चला कि एकाउंट से पैसे निकाल लिए गए है तो वह एसबीआई बैंक पहुँचे और घटना की जानकारी दी तब उन्हें अपने साथ ऑनलाइन सायबर ठगी होने का अहसाह हुआ, जिसकी शिकायत उन्होंने सायबर सेल और सरकंडा थाने में दर्ज कराई है। जिस पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक के खिलाफ धारा 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क...