पचपेड़ी

शादीशुदा आरोपी ने युवती को फंसाया प्रेमजाल में फिर किया दैहिक शोषण….बाद में कर दिया इनकार क्षुब्ध युवती ने की आत्महत्या, पचपेड़ी थाना क्षेत्र का मामला

उदय सिंह

पचपेड़ी – शादीशुदा युवक ने एक युवती को पहले प्रेमजाल में फंसाया फिर उसके साथ शरीरिक संबंध बनाकर अपनी हवस बुझाता रहा, जब युवती ने उससे शादी के लिए बात की तो उसने साफ इंकार कर दिया, इससे क्षुब्ध युवती ने चूहा मारने की दवाई पी ली और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर लिया है। दरअसल क्षेत्र में रहने वाली युवती की पहचान गांव में ही रहने वाले युवक से थी। युवक पहले से शादीशुदा था। इसके बाद भी उसने युवती को शादी कर साथ रखने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद वह युवती का शारीरिक शोषण करने लगा। बाद में वह युवती को साथ रखने से इन्कार करने लगा। इससे परेशान होकर युवती ने जहर सेवन कर लिया। इससे युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया और जांच के बाद पुलिस ने युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी