रायगढ़

चालक ने ट्रक के 10 टायर और 2 डिस्क की चोरी कर ट्रक को छोड़ा लावारिस… पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर 2.50 लाख से अधिक का माल किया बरामद

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जूटमिल पुलिस द्वारा ट्रक टायर और डिस्क चोरी के मामले में फरार ट्रक के ड्रायवर राहुल राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से चुराये 10 नग ट्रक टायर और 02 डिस्क की जप्ती की गई है। आरोपी को जूटमिल पुलिस द्वारा रिमांड पर भेज दिया गया है ।ट्रक टायर और डिस्क चोरी के संबंध में ग्राम लेन्ध्रा बरमकेला में रहने वाले शुभम अग्रवाल द्वारा 25 जुलाई को थाना जूटमिल में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके ट्रक क्र. सीजी-04-एमएम-1155 रायगढ से रायपुर ट्रांसपोर्टिंग के कार्य में लगी हुई थी जिसे ड्रायवर राहुल राजकुमार निवासी औरगांबाद बिहार चलाता था जिसके एवज में राहुल को प्रतिमाह 10,000 रुपये दिया जाता था । 02.04.2024 के सुबह ट्रक ड्रायवर राहुल राजकुमार अपना मोबाईल को बंद कर ट्रक को रायगढ छातामुडा बाईपास में खड़ी कर कहीं चला गया । राहुल और ट्रक की खोजबिन किये तो ट्रक को बाईपास में खड़ा मिला ।

ड्रायवर राहुल राजकुमार ने ट्रक में लगे नये 10 नग टायर, 02 नग डिस्क को चोरी कर पुराना टायर एवं डिस्क को ट्रक में लगा दिया था। आवेदन पर आरोपी राहुल राजकुमार के विरूद्ध धारा 381 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा आरोपी का डिटेल लेकर जानकारी जुटाये और मुखबीरों को आरोपी की सूचना देने लगाया गया। मुखबीर की सूचना पर जूटमिल पुलिस द्वारा आरोपी राहुल राजकुमार पिता भगत सिंह 26 साल निवासी ग्राम कमरा पोस्ट विशम्भरपुर थाना कसमा जिला औरगांबाद (बिहार) को जूटमिल क्षेत्र में घूमते हिरासत में लिया गया जिसके बयान पर पटेलपाली सब्जी मंडी के पास छिपाकर रखे चुराये 10 नग ट्रक टायर कीमती 2,50,799/- रू और 02 नग डिस्क 13,000 रू कीमती 2,63,799/- रूपये की संपत्ति बरामद कर आरोपी को चोरी के अपराध में जूटमिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्...