रतनपुर

महामाया मंदिर ट्रस्ट के बैंक खाते से 27 लाख 19 हजार रुपए फर्जी तरीके से आहरित, स्टेटमेंट मिलान में धोखाधड़ी हुई उजागर….मूल चेक नंबर के फर्जी चेक से हुई गड़बड़ी

रतनपुर जुगनू तंबोली

रतनपुर – मां महामाया मंदिर ट्रस्ट के बैंक अकाउंट से 27 लाख 19 हजार 626 रुपए फर्जी तरीक़े से आहरित किये जाने का मामला सामने आया है, ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा जब बैंक स्टेटमेंट का मिलान किया गया तो इस गड़बड़ी का खुलासा हुआ है, जिसके पता चलते ही ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा बैंक अधिकारियों सहित पुलिस में शिकायत की गई है। मिली जानकारी के अनुसार मां महामाया मंदिर ट्रस्ट का बैंक अकाउंट भारतीय स्टेट बैंक शाखा रतनपुर में है, जिसमें से केवल अध्यक्ष और मैनेजिंग ट्रस्टी के हस्ताक्षर से ही चेक के माध्यम पैसे निकाले जा सकते है। लेकिन 16 मार्च को इस बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट का जब मिलान किया गया तो पता चला कि बैंक खाते से 6 बार चेक के माध्यम भोपाल से पैसे आहरित किये गए है। वही जब चेक नंबर का मिलान किया गया तो पता चला कि उक्त नंबर के चेक जारी ही नही किये गए है, जो अभी भी ट्रस्ट के पास सुरक्षित है, इसके बावजूद बैंक खाते से 27 लाख 19 हजार 626 रुपए निकाल लिए गए है। मामले में ट्रस्ट की तरफ से बैंक अधिकारियों सहित रतनपुर थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

बड़े फर्जीवाड़े की संभावना….इसके पीछे शातिर अपराधी या कुछ और

मंदिर ट्रस्ट के बैंक अकाउंट से एक बड़ी रकम बाहर निकाली गई है, जबकि उस नंबर के चेक अब भी ट्रस्ट के पास है, ऐसे में कोई एक ही नंबर के फर्जी चेक, फर्जी हस्ताक्षर कर कैसे पैसे निकाल सकता है यह जाँच का महत्वपूर्ण केंद्र है, वही बैंक प्रबंधन द्वारा कैसे वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई और रकम जारी कर दी गई यह भी सवालों के घेरे में है। फ़िलहाल मंदिर ट्रस्ट प्रबंधन के द्वारा इस फर्जीवाड़े की शिकायत कर दी गई है और जांच प्रक्रिया में इस धोखाधड़ी का खुलासा होगा।

error: Content is protected !!
Letest
पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव...