जांजगीर चाँपा

किसान स्कूल में गायत्री यज्ञ का आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की मनाई गई पांचवीं पुण्यतिथि

उदय सिंह

जांजगीर-चाम्पा. बहेराडीह में स्थित भारत के पहले किसान स्कूल, जहां वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की पांचवीं पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ में सिवनी-चाम्पा के रामाधार देवांगन द्वारा विश्व कल्याण के लिए शांति मंगल पाठ किया गया. वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू किसान स्कूल के संचालक दीनदयाल यादव,

पुष्पा यादव व राजकुमार साहू ने बताया कि किसान स्कूल में प्रतिवर्ष स्व. कुंजबिहारी साहू की पुण्यतिथि पर गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाता है. इस दौरान गायत्री परिवार के सक्रिय सदस्य सिवनी-चाम्पा निवासी रामाधार देवांगन और उनके टीम के द्वारा विश्व के कल्याण के लिए मंत्रोच्चार के साथ शांति मंगल पाठ किया जाता है, वहीं उनकी जयंती पर किसान स्कूल में प्रतिवर्ष प्रतिभा सम्मान समारोह, भाजी महोत्सव, कृषक संगोष्ठी,

सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे कृषि क्षेत्र में अन्य कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजन किया जाता है.
इस अवसर पर किसान स्कूल परिवार के मोरिन बाई साहू, अजय अग्रवाल, गीता देवी साहू, हिमांशु साहू, कविता साहू, उषाकिरण साहू, साधना यादव, पिंटू कश्यप, श्रवण कुमार कश्यप, उर्मिला यादव, राजाराम यादव, बाबूलाल यादव, रामायण सिंह कंवर और अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

error: Content is protected !!
Letest
दहेज प्रताड़ना और नवविवाहिता को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पति और जेठानी गिरफ्तार...भेजे ग... एनटीपीसी सीपत के GEM-2026 का भावपूर्ण समापन...121 बेटियों ने हासिल किया आत्मविश्वास और जीवन कौशल का ... विवादित जमीन पर कब्जा दिलाने पैसे मांगने का आरोप.... प्रधान आरक्षक निलंबित, ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प...