गौरेला पेंड्रा मरवाही

पेशी के दौरान जवान को धक्का देकर भागने वाला आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार… दुष्कर्म के आरोप में था हिरासत में

भुवनेश्वर बंजारे

जीपीएम ज़िला न्यायालय से दुष्कर्म के फरार आरोपी को 24 घंटे के अंदर जीपीएम की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर गोरखपुर जेल से पेशी के लिए ज़िला न्यायालय लाया गया था जहां से वह जवान को चकमा देकर फरार हो गया था जिसे तत्काल ही पतासाजी कर जीपीएम पुलिस ने गिरफ्तार किया है मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मुडापारा नेवसा, थाना गौरेला निवासी चंद्रशेखर पूर्व में ग्राम डोंगराटोला में अपने रिस्तेदार के घर में रहता था और वही की रहने वाली पीडिता से जान पहचान कर अपने प्रेम जाल में फंसा लिया था और शारीरिक संबंध बनाया। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने गौरेला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिस पर स्थानीय पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 सितंबर को आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया था जिसे 20 अक्टूबर को पेशी के लिए गोरखपुर जेल से न्यायालय लाया गया था जहां पेशी के बाद बस में बैठने के दौरान ही वहां तैनात जवान को धक्का देकर आरोपी चंद्रशेखर मौके से फरार हो गया। जिसके बाद स्थानीय पुलिस आरोपी की तलाश सरगर्मी से कर रही थी। इसी दौरान थाना गौरेला में पदस्थ आरक्षक नरेश कैवर्त को मोबाईल से सूचना मिला की फरार आरोपी चंद्रशेखर अपने गाँव मे है जिस पर तत्काल पुलिस पार्टी नेवसा पहुची जहा से भी आरोपी निकल चुका था। जिसके बाद पुलिस ने घर वालो से कड़ाई से पूछताछ करने पर बताए कि ग्राम करंजिया, मध्यप्रदेश में अपने रिस्तेदार के घर में छुपा हुआ है। जिसके बाद पुलिसबल के द्वारा मौके पर जाकर दबिश दिया गया और आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना गौरेला लाया गया। इस संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक युवराज तिवारी गौरेला थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण द्विवेदी साइबर सेल प्रभारी जिला जीपी सहायक उपनिरीक्षक रामनिवास सिंह राठौर सहायक उपनिरीक्षक क्रांति लालवानी आरक्षक नरेश केवट आरक्षक गिरवर पैकरा आदि का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल