छत्तीसगढ़

नशाखोरी कर रहे आरोपियों को रोकने पर युवक की चाकू मारकर हत्या…सरकंडा थाना क्षेत्र में बीती रात हुई वारदात, 3 नाबालिग सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बीती रात सरकंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत चिंगराजपारा संतोषी चौक में 3 नाबालिग सहित 4 आरोपियों ने मिलकर एक युवक की पिटाई करते हुए उसके पीठ में चाकू घोंप दिया, जिससे लहूलुहान युवक की मौत हो गई है, इस हत्या की वारदात के बाद हरकत में आई पुलिस ने 3 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार चिंगराजपारा संतोषी चौक निवासी नरेंद्र चंद्राकर उर्फ नंदू मोहल्ले में नशाखोरी कर उत्पात मचाने वाले युवकों को ऐसा नही करने के लिए रोकता था, जिनसे आरोपियों की कई बार बहसबाजी हो चुकी थी और विवाद भी हो चुका था। बीती रात भी नरेंद्र मोहल्ले में नशा कर रहे आरोपियों को रोकने पहुँचा था, लेकिन इस दौरान एक नाबालिग से उसका विवाद हो गया,

जो विवाद के बाद मौके से चला गया लेकिन थोड़ी देर बाद अपने अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुँचा और नरेंद्र की पिटाई करने लगा, इसी दौरान आरोपियों ने नरेंद्र पर चाकू से पीठ में हमला कर दिया, वार से निढाल होकर नरेंद्र मौके पर गिर गया, आस पास के लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुँची पुलिस ने घायल नरेंद्र को हॉस्पिटल पहुँचाया, लेकिन जहाँ परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से हरकत में आई पुलिस ने आरोपी 19 वर्षीय निखिल कश्यप उर्फ सोहन पिता प्रहलाद कश्यप निवासी कबीर चौक चिंगराजपारा सहित 3 नाबालिगों को हिरासत में ले लिया है और उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है। 

error: Content is protected !!
Letest
कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा... रतनपुर में युवक पर जानलेवा हमला! सिर में गंभीर चोट, रायपुर रेफर, परिजनों ने एसपी से लगाई कड़ी कार्रवा... एचपी लोडर की चपेट में आया युवक हुई मौत... सिलपहरी के अग्रवाल स्ट्रक्चर कारखाने में हादसे से मचा हड़क... बिलासपुर:- दहेज के लिए विवाहिता की गला घोंटकर हत्या, आत्महत्या का रूप देने फंदे पर लटकाया शव पति, दे... ‘हार्ट इन मोशन’ में गूंजा स्वस्थ दिल का संदेश, कलेक्टर-एसएसपी ने कहा—तनाव नहीं, मुस्कान को बनाएं जीव... फदहाखार हत्याकांड: पुरानी रंजिश बनी खूनी वारदात की वजह, ‘कल्लू टाइगर’ समेत दो आरोपी गिरफ्तार जिले के 10 पुलिस कर्मचारियों का हुआ तबादला...नए स्थानों में किये गए तैनात, देखिए लिस्ट उधारी के विवाद में आधी रात पति-पत्नी से मारपीट...पति के गले में धारदार हथियार से वार, लगे कई टांके, बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार