रायगढ़

महिला समूहों की वसूली हुई ढाई लाख की राशि, गबन कर फरार हुआ शाखा मैनेजर गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – पूर्व में हुई क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड की घरघोड़ा शाखा में हुई वित्तीय घोटाले के फरार आरोपी शाखा के केंद्र मैनेजर मुकेश नंदे को घरघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह पूरा मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड का है। जिसमे स्व सहायता समूह के सदस्य और प्रार्थी त्रिभुवन रात्रे ने समूह के साथ हुई 2,66,524 रुपए की धोखाधड़ी की शिकायत कि थी। जहा उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में शाखा मैनेजर मुकेश नंदे ने महिला समूहों से वसूली गई बड़ी रकम का गबन किया गया है। जिसपर नवंबर 2021 में पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को प्रेषित शिकायत की जांच के दौरान यह पाया गया कि मुकेश नंदे ने महिला समूहों से व्यापार और धंधे के लिए दिए गए ऋण की कुल राशि ₹3,01,807 में से ₹2,66,524 की रकम वसूल कर उसे शाखा में जमा नहीं किया।

इसके बजाय, उन्होंने इस रकम को अपने व्यक्तिगत उपयोग में खर्च कर दिया। शिकायत जांच पर मुकेश नंदे के खिलाफ 29 मार्च 2022 को अपराध क्रमांक – 91/2022 धारा 420 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसके बाद से ही मुकेश नंदे फरार चल रहा था। इसी बीच पुलिस को आरोपी के ठिकाने का पता चला। जिसपर पुलिस ने ग्राम तड़ोला मुकेश नंदे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस दौरान मुकेश नंदे ने पुलिस पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उन्होंने ₹2,66,513 का उपयोग खाने-पीने और घूमने-फिरने में कर लिया है। उन्होंने केवल ₹1,100 की बची हुई राशि अपने पास रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व...