सक्ती

शादी कराने की जिद कर रहे युवक ने अपनी माँ पर किया बसुले से जानलेवा हमला…पुलिस ने किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ति – अपनी शादी कराने की जिद कर रहे युवक ने अपनी मां पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वृद्ध माँ गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती है वही पुलिस ने पीड़िता के बड़े बेटे की रिपोर्ट पर आरोपी छोटे बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी दीपक कुमार श्रीवास पिता राम जी श्रीवास उम्र 28 साल निवासी आमापाली मोहल्ला जैजैपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका एक छोटा भाई है वही पिता विगत 02 वर्ष पूर्व से लकवा ग्रसित है घर के खाट में सोये रहते है। उसकी मां घरेलू कार्य करती है। 18.08.2024 को प्रार्थी जैजैपुर से कावर यात्रा पर चंद्रपुर महानदी से जल भरकर जैजैपुर के लिये निकले थे डभरा पहुंचे थे कि इसके गाव के एक व्यक्ति ने इसके पास आकर बताया कि जैजैपुर अस्पताल से फोन आया है तुम्हारी मां पुन्ना बाई को तुम्हारा छोटा भाई प्रकाश श्रीवास ने घर में बसुला से करीबन 01.30 बजे सिर में प्राणघातक हमला कर हत्या करने की नियत से गंभीर चोट पहुंचाया है। जैजैपुर अस्पताल में भर्ती किया गया है जल्दी आ जाओ कहने पर यह जैजैपुर अस्पताल आया।

देखा इसकी मा पुन्ना बाई अस्पताल में भर्ती थी जिसके बाये कान, सिर के पीछे भाग में दो जगह काफी गहरा चोट था खून निकल रहा था ईलाज चल रहा था माँ को पूछने पर ईशारा से बतायी लेकिन कुछ नहीं बोल सकी। प्रार्थी कि रिपोर्ट दर्ज कर आहिता का मुलाहिजा कराया गया। जो डाक्टर द्वारा आहिता को गंभीर चोंट लगने पर जिला अस्पताल जांजगीर रिफर कर सीटी स्केन कराने की राय दिये है। मामला गंभीर किस्म का होने से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया जिसके परिपालन में आरोपी की पता तलाश कर रहे थे कि आरोपी अपने घर में था जिसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपने मां को मेरी शादी कर दो बोलने पर उसकी मां के द्वारा तुम्हारे बड़े भाई की पहले शादी करेंगे उसके बाद तुम्हारी शादी करेंगे कहने पर अपनी मां पुन्ना बाई श्रीवास को जान से मारने के नियत से बाउंसला से सिर में प्राण घातक हमला कर प्रहार करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपी प्रकाश श्रीवास पिता राम जी श्रीवास उम्र 28 साल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में , स.उ.नि. ताम्रकार, आर. शत्रुघ्न जांगड़े,संतोष मानिकपुरी, का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो... हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु... पेट्रोल डालकर पिता को जिंदा जलाने वाले बेटे की दरिंदगी, इलाज के दौरान 76 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, कोटा में आखिर कब थमेगा लूट का आतंक? 24 घंटे में दूसरी लूट से हड़कंप! चार बदमाशों ने युवक को घेरकर पी... युवक से मारपीट कर पल्सर की लूट...तीन आरोपी गिरफ्तार, वारदात के चंद घंटों में पुलिस ने बरामद की बाइक कलयुगी बेटे की हैवानियत: सीपत के ग्राम सेलर में दिल दहला देने वाली वारदात, 76 वर्षीय पिता पर पेट्रोल... मस्तूरी:- प्रधानमंत्री आवास की मजदूरी में सेंध! गरीब हितग्राहियों का पैसा दूसरे खातों में ट्रांसफर, ... 15 नवंबर से बिलासपुर के 154 केंद्रों में होगी धान खरीदी...14 नए केंद्र खुलने से किसानों को मिलेगी रा... मल्हार:- सरपंच पति को गाली देने से मना किया तो युवक पर लाठी से हमला.. दो पक्षों में हुई मारपीट, एफआई... शराब पीकर घर में करता था गाली-गलौच...71 वर्षीय पिता ने टंगिया से वारकर बेटे को उतारा मौत के घाट,