कोटा

पटवारी सस्पेंड:- बड़े झाड़ जंगल की ज़मीन बिक्री में तेंदुआ पटवारी की संलिप्तता…गिरी निलंबन की गाज,

रमेश राजपूत

कोटा – वन भूमि के अवैध विक्रय मामले में तहसील कार्यालय कोटा अंतर्गत पदस्थ पटवारी रेवती रमन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तेंदुआ के खसरा नंबर 69/2 की बड़े झाड़ की भूमि को गैरकानूनी रूप से विक्रय किया गया, जो जांच में सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (रा.) कोटा द्वारा जारी आदेश के अनुसार, छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के तहत निलंबन आदेश जारी किया गया है।

निलंबन अवधि में संबंधित पटवारी का मुख्यालय तहसील कार्यालय रतनपुर निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।साथ ही, तहसीलदार कोटा को निर्देशित किया गया है कि एक सप्ताह के भीतर विभागीय जांच शुरू कर, आरोपित को नोटिस देकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। निलंबन अवधि के दौरान पटवारी हल्का नम्बर 13 मनपहरी विनय बोले को तेंदुआ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार, पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट...