मस्तूरी

रेडी टू ईट के निर्माण में गुणवत्ता और वितरण में गड़बड़ी का मामला, शिकायत के बाद भी जारी है उदासीनता… आखिर किसकी शह पर चल रहा पूरक पोषण आहार का बंदर बाट

उदय सिंह

मस्तूरी- विकासखंड के पचपेड़ी सेक्टर के तहत आने वाले ओखर स्व सहायता समूह के द्वारा विगत 10 वर्षों से रेडी टू ईट यानी कुपोषण से बच्चों, गर्भवती महिलाओं, शिशुवती महिलाओं को बचाने शासन द्वारा निर्धारित पूरक पोषण आहार के निर्माण और वितरण का कार्य किया जा रहा है, जहाँ विगत वर्षों से पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता और वितरण को लेकर गड़बड़ी की शिकायतें सामने आ रही थी। जिसकी शिकायत ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने लिखित में नवम्बर वर्ष 2019 में की थी,

लेकिन अब तक उसकी जांच नही की गई है। मामले में उचित कार्रवाई के अभाव में शासन की महत्वपूर्ण योजना का लाभ हितग्राहियों को नही मिल पा रहा है। पूरक पोषण आहार की गुणवत्ता में अनियमितता बरती जा रही है जो अब भी जारी है। कर्मा महिला स्व सहायता समूह ओखर के जिम्मे सौपे गए इस कार्य में लापरवाही या गड़बड़ी की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नही होने से अब संबंधित विभाग के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है।

जो कोरोना संक्रमण काल का हवाला देकर जांच को टाल रहे है, जबकि इस दौरान ही जरूरतमंद कुपोषित बच्चों, गर्भवती और शिशुवती माताओं को पूरक पोषण आहार की सख्त आवश्यकता है, बावजूद इसके परियोजना अधिकारी से लेकर जिम्मेदार आंखे मूंदे बैठे है। जो फील्ड पर निकलकर वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के बजाएं बाद में जांच करने का दम भर रहे है।

ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से मिलकर की है और योजना के नाम पर चल रही गड़बड़ी पर कार्रवाई की मांग की है,

इसके बाद भी अब तक कोई अधिकारी मामले में जांच के लिए नही पहुँचा है।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,... मस्तूरी: धुर्वाकारी सरकारी उप स्वास्थ्य केंद्र में इलाज या निजी कारोबार? ग्रामीणों की शिकायत ने स्वा...