मस्तूरी

मस्तूरी- मल्हार रोड में पैदल चल रहे राहगीर को तेज रफ्तार बाइक ने मारी ठोकर…घायल की उपचार के दौरान मौत, मृतक की नही हो पाई है पहचान

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम को हुए एक सड़क हादसे में घायल अज्ञात व्यक्ति की सिम्स में मौत हो गई है वही पुलिस मृतक की पहचान हेतु परिजनों की पता तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी के मल्हार रोड स्थित राठौर लकड़ी टाल के पास मंगलवार शाम 5 बजे के आसपास पैदल चल रहे एक अज्ञात राहगीर जिसकी उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के आसपास की होगी

जिसको तेज व लापरवाही पूर्वक चला रहे बाइक क्र. CG 10 BR 3514 के चालक ने पीछे से ठोकर मार घटनास्थल पर ही अपनी बाइक को छोड़ मौके से फरार हो गया था। जहाँ घायल व्यक्ति को आसपास के लोगो ने डायल 112 की मदद से मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे जहां घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए सिम्स हॉस्पिटल रिफर कर दिया था जिसकी इलाज के दौरान मंगलवार की रात मौत हो गई।

इधर मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है पुलिस ने लोगो से अपील की है की अगर किसी को मृतक के बारे में कुछ जानकारी पता चले तो मस्तूरी थाना में इसकी सूचना दे। वही पुलिस ने दुर्घटना स्थल से उक्त बाइक को जब्त कर लिया है और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म...