मल्हार

मल्हार नगर पंचायत सीएमओ को नोटिस जारी करते ही…अब पार्षद आये बचाव में, शिकायतकर्ताओ पर लगा रहे झूठी शिकायत का आरोप

उदय सिंह

मल्हार – मल्हार नगर पंचायत के मुख्य नगरपालिका अधिकारी मनोज कुमार बंजारे को आवास योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने पर शो काॅज नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने उन्हें नोटिस जारी कर उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है। गौरतलब है कि बड़ी संख्या में पात्र लोग मल्हार में राजीव गांधी आश्रय योजना के तहत पट्टा एवं आवास के लिए आवेदन किये हुए हैं। उन्होंने सामूहिक रूप से साप्ताहिक जनदर्शन में पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और इसकी शिकायत की। जिस पर जिला कलेक्टर ने इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ को नोटिस जारी किया है। सीएमओ को नोटिस जारी किए जाने के बाद अब नगर पंचायत में राजनीतिक खेल शुरू हो गया है,

जिसमें अब नगर पंचायत के कुछ पार्षदों द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर पूर्व में की गई सीएमओ के खिलाफ शिकायत को झूठ करार दिया जा रहा है, जिसमें उन्होंने नगर पंचायत में सभी कार्य सुचारू रूप से होने की बात कही जा रही है वही आवास योजना की राशि भी मिलने की जानकारी दी जा रही है। जिसमें शिकायतकर्ताओं को स्वार्थवश ऐसा करने का आरोप लगाया जा रहा है। फ़िलहाल इस राजनीतिक खेल से यह बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर नगर पंचायत में काम हो रहा है या नही…हो रहा है तब तो सब ठीक है अगर नही हो रहा तो उसका जिम्मेदार कौन है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा... 24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ...