मस्तूरी

बड़ी खबर,,मस्तूरी विधुत विभाग के जूनियर इंजीनियर सहित 13 कर्मचारियों के ऊपर हुए fir दर्ज,पढ़िए पूरी खबर,,

उदय सिंह

मस्तूरी-छत्तीसगढ़ राज्य विधुत वितरण कंपनी में कनिष्ठ यंत्री द्वारा बिजली बिल की राशि गबन करने के मामले में नया मोड़ सामने आया है। कंपनी की विभागीय जांच में छत्तीसगढ़ राज्य विधुत वितरण कंपनी के अंतर्गत मस्तूरी ब्लॉक में पूर्व में कार्यरत कनिष्ठ यंत्री प्रिया आमले और उसके अधिनस्थ कर्मचारियों को दोषी पाते हुए,उनके खिलाफ मस्तूरी थाने में अपराध दर्ज कराया गया है। जहाँ कनिष्ठ यंत्री प्रिया आमले द्वारा 24 लाख 44 हजार 827 रुप्ए के हेराफेरी करने का आरोप है। उक्त मामले में मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ राज्य विघुत वितरण कंपनी मर्यादित मस्तुरी में कुल 186 नग गैर कृषि उपभोक्ताओं के द्वारा दिए गए, 24 लाख 44 हजार 827 रुप्ए को पूर्व के पदस्थ कनिष्ठ यंत्री प्रिया आमले द्वारा हेराफेरी कर कंपनी को लाखों का चूना लगाया गया। जिसकी भनक विधुत वितरण कपनी के अफसरों को हुई। जिसमें जांच के बाद कनिष्ठ यंत्री प्रिया आमले को निलंबित कर दिया गया है। वही उक्त मामले में शनिवार को मस्तूरी सहायक अभियंता अभिमन्यु कश्यप ने प्रिया आमले मिटर वाचक हेमंत पटेल, अनिल सिंह चंदेल, ओमप्रकाश राठौर, ब्यास राठौर, धमेन्द्र पांडू, चंद्रमणी राठौर, पुरूषोत्तम यादव, राजकुमार राठौर विभागीय कर्मचारी बी.पी. तिवारी सहायक श्रेणी-2, पालेश्वर साहू परिचालक श्रेणी-2 मनोज कुमार साहू लाईन सहायक (संविदा) एवं बाह्य श्रोत कम्प्यूटर आपरेटर किशन यादव को आरोपी होना पाया गया। जिनके खिलाफ मामला दर्ज कर उचित कार्यवाही करने स्थानीय पुलिस को प्रेसित किया गया है। वही उक्त मामले में बयान में कनिष्ठ यंत्री प्रिया आमले के सहकर्मियों ने उपभोक्ताओं से मिले पैसे को कनिष्ठ यंत्री प्रिया आमले को देने की बात कही है। बहरहाल इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ विधुत वितरण कंपनी के सूचना पर मस्तूरी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-बीजेपी प्रशिक्षण शिविर में बिगड़ी तबीयत…छग योग आयोग अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का कार्डियक अरेस... शेयर मार्केट और जुए की लत ने बनाया 19,21 लाख गबन का आरोपी, अकलतरा पोस्ट ऑफिस का सहायक डाकपाल गिरफ्ता... कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिय... डिजिटल अरेस्ट गैंग के करीब पहुँची पुलिस... 1 करोड़ की साइबर ठगी में पिता-पुत्र गिरफ्तार, 2% कमीशन पर... न्यायधानी में बिक रही ब्राउन शुगर, हेरोइन और प्रतिबंधित कफ सिरप...पुलिस की छापेमारी से हुआ खुलासा, 2... ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे का कारोबार... व्हाट्सएप और ऑनलाइन लिंक से चल रहा था करोड़ों का खेल, कार समेत 2 ... अवैध खनिज माफियाओं में हड़कंप... बिलासपुर में खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, 23 वाहन जब्त, महमंद बाजार में चाकूबाजी.. बीच-बचाव करने पहुंचे युवक और उसके भाई पर जानलेवा हमला, मस्तूरी में दर्दनाक सड़क हादसा....बाइक सवार 2 युवकों को तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, 1 युवक की मौ... लोखण्डी अंडरब्रिज के पास लुटेरों का आतंक... बेसबॉल बैट से हमला कर मोबाइल और नकदी लूटकर फरार