सक्ती

ह्यूमन ट्रैफिकिंग :- सक्ति जिले के 15 वर्षीय नाबालिग का मेरठ में हुआ अपहरण… सक्ति पुलिस ने यूपी पुलिस की मदद ने बच्चे को किया बरामद, अपहरण करने वाला गिरोह चढ़ा हत्थे

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के डोमाडीह हसौद निवासी जगदीश केवट के द्वारा थाना हसौद में सूचना दी गयी कि उसका 15 वर्षीय छोटा बेटा अपने बड़े भाई जयश्री केंवट के साथ 15/09/24 को उत्कल एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रहे थे । रास्ते में मेरठ से चार अज्ञात व्यक्ति ट्रेन में चढ़े थे जो सकौती स्टेशन में गाड़ी धीमे होने से नाबालिग छोटे बेटे को ज़बरदस्ती ट्रेन से उतारकर अपहरण कर अपने साथ ले गये। मामले में बड़े बेटे जयसिंग केवट का सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ था , जिस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए आईजी संजीव शुक्ला के निर्देशन पर पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा द्वारा जयश्री केवट से संपर्क कर स्वयं मामले का विवरण जाना, अब तक मेरठ में FIR ना होने बताये जाने पर त्वरित कार्यवाही कर तत्काल टीम गठित कर परिजनों के साथ मेरठ उत्तर प्रदेश रवाना किया गया , साथ ही घटना स्थल मेरठ क्षेत्र का होने पर भी गुम बालक के परिजनों को स्वयं थाना बुला कर धारा 137(2),3(5) भारतीय न्याय सहिता में शून्य पे FIR कर पुलिस अधीक्षक द्वारा जीआरपी यूपी के प्रभारी से बात कर, एफआईआर जी आर पी ग़ाज़ियाबाद के मेल आईडी पे भेजा गया।

जिस पर संज्ञान लेते हुए उनके द्वारा अपराध पंक्तिबद्ध किया गया। पुलिस अधीक्षक सक्ति गुम बालक को ढूँढने हेतु निरंतर एसपी मेरठ के संपर्क में रहे जिन्होंने पूरा सहयोग किया। सक्ति पुलिस की टीम घटना स्थल पहुँच कर मेरठ सिटी जीआरपी तथा स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम के द्वारा अपहृत तथा आरोपियों की पता साज़ी के लिए योजना बनायी गई ।पतासाज़ी के क्रम में घटना स्थल के आस पास के लगभग 100 किलोमीटर के दायरे में सीसीटीवी फुटेज चेक किया गया , और घटना का प्रत्यक्षदर्शी जय श्री केवट को स्टेशन में आरोपियों, संदेहियों की पहचान हेतु सिविल ड्रेस में पुलिस टीम के साथ में रखा गया , जिसके द्वारा घटना में शामिल एक आरोपी रोहित सिंह की पहचान कर ली गई ,जिसको तत्काल घेरा बंदी कर पकड़ा गया ,अन्य आरोपी अंधेरे का फ़ायदा उठा कर भाग निकले। पकड़े गये आरोपी से कड़ाई से पूछताछ कर अन्य आरोपी गौरव सिंह ,सिद्धार्थ चौधरी एवं शिवम राणा को पृथक से घेरा बंदी करके पकड़ा गया तथा आरोपियों की निशान देही पर गौराला थाना पुलिस की मदद से ग्राम खेड़ीटप्पा मे आरोपी राहुल उर्फ मोनू के घर से अपहृत बालक को दिनांक-25/9/24 को बरामद कर लिया गया है। मामले में जीआरपी मेरठ सिटी में अपराध क्रमांक 48/24 दर्ज कर धारा-137(2),3(5),111,140(4),145,146 BNS के तहत आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

आरोपियों के नाम

1- रोहित सिंह पिता -उपेन्द्र सिंह ,27 वर्ष , निवासी- मुबारिकपुर ,थाना -मवाना ,जिला-मेरठ

उत्तरप्रदेश

2- गौरव सिंह, पिता -नारायण सिंह, 28 वर्ष ,निवासी- गड़िना ,थाना -फलावदा ,जिला-मेरठ उत्तरप्रदेश

3- सिद्धार्थ चौधरी पिता -रवींद्र चौधरी ,29 वर्ष ,निवासी- मीरापुर खुर्द ,थाना -खतौली ,जिला- मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश

4- शिवम राणा पिता -सचिन्द्र ,25 वर्ष, निवासी -मीरापुर खुर्द ,थाना-खतौली, जिला-मुजफ्फरनगर,उत्तर प्रदेश

5- राहुल उर्फ मोनू पिता-किरणवीर ,40वर्ष, निवासी-खेड़ीटप्पा, थाना-गौराला, जिला-मेरठ,उत्तर प्रदेश।

इस कार्यवाही में संयुक्त टीम -सक्ति पुलिस जिसमें एएसआई सुकुल सिंह, प्रधान आरक्षक संजय शर्मा आरक्षक लक्ष्मी नारायण पटेल थाना हसौद टीम के सभी सदस्यों उनकी मेहनत, लगन और कर्तव्य निष्ठा के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा। वही थाना गौराला पुलिस व मेरठ की स्थानीय पुलिस की भूमिका सराहनीय रही ।

error: Content is protected !!
Letest
बीमार छात्रा से कुर्सी साफ कराने पर मचा बवाल.. वायरल वीडियो ने खोली स्कूल की संवेदनहीनता, मस्तूरी के... सीपत नहर रोड पर बदमाशों का आतंक! पहले लूट की कोशिश, फिर सुनसान रास्ते में घेरकर चाकू से हमला, पीठ मे... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला,