बिलासपुर

सोना चांदी सफाई करने का झांसा देकर महिला से धोखाधड़ी का मामला…2 बाइक सवार आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में सोने चांदी के जेवर साफ करने का झांसा देकर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थिया बम्लेश्वरी साहू ने सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि आज सुबह ग्राम कोड़ापुरी स्थित अपने घर के बाहर जब वह टहल रही थी तभी बाइक क्रमांक UP 93 AM 7018 में सवार 2 व्यक्ति वहां पहुँचे और उसे कहने लगे कि वह सोने चांदी के जेवर साफ करने का काम करते है और प्रार्थिया से जेवर मांगने लगे, जिन्होंने महिला के पैर में पहने चांदी के लच्छे में कुछ केमिकल लगाया और साफ करने का झांसा दिया,

जिन्होंने एक बाल्टी में दोनों पैर के लच्छे लेकर साफ करने लगे प्रार्थिया को लगा कि उसके लच्छे का वजन कम हो रहा है, तो उसने अपने पति को आवाज लगाई तब तक दोनों आरोपी भागने लगे, जब अपने पति के साथ महिला ने लच्छे का वजन कराया तो पाया 8 तोला चांदी कम हो गया है, जिसकी शिकायत उन्होंने सकरी थाने में दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने मोटर सायकल UP 93 AM 7018 मे सवार 02 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 34-IPC, 420-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,