बिलासपुर

हत्या की सजा काट रहे कैदी की हॉस्पिटल में हुई मौत…तबीयत बिगड़ने पर सिम्स किया गया था रिफर,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सेंट्रल जेल बिलासपुर में हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदी की सिम्स हॉस्पिटल में मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कतियापारा निवासी बजरंग यादव जो की हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल में सजा काट रहा था। अचानक सीने में तेज दर्द उठा। जिसे जेल प्रबंधन द्वारा तत्काल जेल में स्थित हॉस्पिटल में जांच के लिए भेजा गया। जहा उसकी गम्भीर हालत के मद्देनजर सिम्स हॉस्पिटल रैफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार 2009 में मोहल्ले में हुए बलवा और मारपीट के बाद युवक के मौत के आरोप में
बजरंग यादव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

जिसकी सजा वह सेंट्रल जेल में काट रहा था। अचानक हुई इस घटना से जेल प्रबंधन के कार्य प्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे.! बहरहाल मामले में कैदी का मजिस्ट्रेट और परिजनों के उपस्थिति में पीएम कर डेड बॉडी परिजनों को सौंप दी गई है। जिसकी रिपोर्ट आने के बाद ही कैदी के मौत के पीछे की वास्तविक वजह साफ हो सकेगी। वही मामले में संबंधित अधिकारियों द्वारा उचित कार्यवाही करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में न्यायिक जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ... बिलासपुर: सफाई कर्मचारी से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप....बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पति सहित 2... किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज VIDEO मस्तूरी: जमीन विवाद में हिंसक झड़प…विरोध करने पर परिवार सहित मारपीट, एफआईआर दर्ज