बिलासपुर

बिलासपुर: कार में स्टंटबाजी करने वाले चढ़े पुलिस के हत्थे….रुतबा दिखाने बनाया था वीडियो, अब उसी वायरल वीडियो पर हुई सख्त कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर में यातायात नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक सड़कों पर जानलेवा स्टंट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस की सख्त चेतावनी और कार्रवाई के बावजूद कुछ युवक सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक ताजा मामला थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र के गांधी चौक रोड का सामने आया है, जहां कार में सवार युवकों द्वारा खतरनाक स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सफेद रंग की हुंडई आई-20 कार क्रमांक CG12BT1243 में सवार युवक चलती कार की खिड़कियों पर बैठकर स्टंटबाजी करते दिखाई दिए। वीडियो में वंश सक्तेल, कुनाल साहू और शाहरूख इरानी द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर इस तरह की हरकतें की गईं, जिससे न केवल उनकी जान बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य राहगीरों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई। वाहन को हर्ष वर्धन सिंह द्वारा अत्यंत लापरवाही और तेज रफ्तार में चलाया जा रहा था। बताया गया कि यह वीडियो वंश सक्तेल द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसके बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 66/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 281 एवं 3(5), साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 और 189 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए वाहन चालक हर्ष वर्धन सिंह के ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबित करने की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाजी, तेज रफ्तार और लापरवाह ड्राइविंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कृत्य न केवल कानूनन अपराध हैं, बल्कि इससे आम जनता की जान को भी गंभीर खतरा होता है। पुलिस ने युवाओं और वाहन चालकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर दिखावे के लिए खतरनाक स्टंट न करें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा भविष्य में और भी कठोर कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...