बेलतरा

वन क्षेत्र धौरामुड़ा सर्किल में सब्जी बीज व सीड बॉल के छिड़काव का महाअभियान प्रारम्भ

उमलेश जायसवाल


बेलतरा – सब्जी बीज का वन प्रबंधन द्वारा समिति के सदस्यों व ग्रामीणों को वितरण व सीड बॉल का छिड़काव का महाअभियान कार्यक्रम बेलतरा सर्किल के ग्राम धौरामुड़ा के अवराबारी में रखा गया। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत धौरामुडा में छत्तीसगढ़ शासन वन मण्डल परिक्षेत्र बिलासपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक रजनीश सिंह रहें। एवं राजेंद्र साहू छाया विधायक, त्रिलोक श्रीवास, नवल किशोर, शीतल दास महंत, दिनेश कश्यप, अनीश धीवर,  कृष्णा श्रीवास, अमर सिंह एवं ग्रामवासीयों की उपस्थिति में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने इसके सफल आयोजन के लिए वन विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश अनुसार  राज्य के वन क्षेत्रों में बेर, जामुन, बेल, सीताफल, करौंदा तथा मुनगा आदि फलदार प्रजातियों के बीज की बुआई अथवा छिड़काव और सीड बॉल डिब्लिंब का कार्य किया जाएगा। सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी बेलतरा वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि वनमण्डल बिलासपुर के धौरामुड़ा सर्किल में एक सौ 50 किलोग्राम फलदार बीज तथा 20 हजार सीड बॉल की बुआई का लक्ष्य है। 

छत्तीसगढ़ वन मण्डल विभाग ने राज्य स्तर पर एक साथ 11 जुलाई को 11 बजे फलदार पौधों के बीज और सीड बॉल की बुआई के कार्यक्रम का आयोजन किया है। वन क्षेत्र धौरामुड़ा बेलतरा सर्किल में 50 किलोग्राम कटहल,  50 किलो जामुन,  50 किलो आम बीज व सब्जी बीज सहित 20 हजार  सीड बॉल की बुआई के लिए महिला स्वसहायता समूहों एवम ग्रामीणों को वितरण किया गया।  साथ ही सब्जी भाजी बीज का छिड़काव रोपण क्षेत्र में बोवाई तथा ग्रामीणों को बीज वितरण किया गया !

वनमहोत्सव  के रूप में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों द्वारा फलदार प्रजाति का पौधा रोपण किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में वन विभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी ए,एस नाथ , वेद प्रकाश शर्मा सहायक वनपरिक्षेत्र अधिकारी बेलतरा, नीतीश कुमार भार्गव वन रक्षक, दिलहरण मरावी वन रक्षक, उमेद राव मराठा वन रक्षक का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
श्रीधाम गौधाम में बेजुबानों की दुर्दशा: बारिश में कीचड़ में धंसे पैर, चारा-पानी और शेड का अभाव, लगात... पिरैया में टेंट लगाकर जुए की महफिल...चार गिरफ्तार, 95 हजार का सामान जब्त चंदे की आड़ में घर में घुसी लुटेरी महिला, सिर पर वार कर महिला को किया बेहोश, जेवर उतारकर हुई फरार VIDEO:- शराब दुकान में आधी रात फायरिंग…पेट में लगी गोली, प्राइवेट गार्ड घायल, सीसीटीवी कैमरों में कै... VIDEO बर्निंग कार: रिंग रोड पर चलती सफारी बनी आग का गोला, समय रहते बाहर निकले सवार, टला बड़ा हादसा रतनपुर: रिटायर्ड शिक्षक से महामाया चौक में लूट की वारदात का खुलासा, दो युवक समेत तीन नाबालिग गिरफ्ता... सेन्दरी-मोपका बाईपास पर हथियारबंद लुटेरों का आतंक...एक ही दिन तीन वारदातों से दहशत, मोबाईल और नगदी क... दल्हा पहाड़ में एक लाख की भीड़ में पुलिस का सख्त पहरा, 5500 स्टील के कड़े उतरवाए, 150 पाव शराब पकड़ी;... स्वतंत्रता दिवस पर जज्बा का रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान आधी रात रतनपुर में लूट की वारदात, कार रोककर सेवानिवृत्त शिक्षक को धमकाया, डंडे के बल पर नगदी लेकर फर...