बिलासपुर

गृह निर्माण चुनाव में निर्विरोध चुने गए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष… बिलासपुर प्रेसक्लब सहकारी समिति निर्वाचन संपन्न,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का निर्वाचन गुरुवार को किया गया। संचालक मंडल के विजयी 11 सदस्यों ने अध्यक्ष पद पर संजीव पांडेय और उपाध्यक्ष पद पर इरशाद अली का नाम सामने रखा। इस प्रस्ताव पर सभी के समर्थन पर दोनों पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए।बिलासपुर प्रेस क्लब गृह निर्माण सहकारी समिति संचालक मंडल का चुनाव 23 नवंबर को हुआ था।

इसमें नौ संचालक पद के लिए 20 उमीदवार मैदान में थे। दो महिला के पद पर पहले ही काजल किरण और तारिणी शुक्ला निर्विरोध जीत दर्ज कर चुके थे। प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में हुए चुनाव में सामान्य वर्ग से संजीव पांडेय, कमलेश शर्मा, विनोद सिंह ठाकुर, ब्रह्मदेव सिंह ठाकुर विजयी रहे। पिछड़ा वर्ग से इरशाद अली, नवीन लदेर, संजय सराफ, उमेश मौर्य और अनुसूचित जाति वर्ग से साखन दर्वे ने जीत हासिल की।

साखन व इरशाद ने लगाई वोट की सेंचुरी..

गृह निर्माण समिति के 178 सदस्यों में से 158 सदस्यों ने मतदान का प्रयोग किया। नौ पदों के लिए 23 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक मतदान की प्रक्रिया की गई। शाम 6 बजे तक विजयी उमीदवारों के नाम घोषित कर दिए गए। विजयी उम्मीदवार में सबसे अधिक 110 वोट साखन दर्वे ने हासिल किए। इसके बाद इरशाद अली 101 वोट, संजीव पांडेय 89, कमलेश शर्मा 88, नवीन लदेर 84, विनोद सिंह ठाकुर 78, उमेश मौर्य 76, संजय सराफ 73 और ब्रह्मदेव सिंह 70 वोट से जीते।

आशीर्वाद पैनल का विजयी अभियान जारी

संचालक मंडल चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने एकतरफा जीत दर्ज की है। इस चुनाव में नौ में से आठ पदों पर आशीर्वाद पैनल के उम्मीदवार विजयी हुए हैं। इससे पहले बिलासपुर प्रेस क्लब चुनाव में भी आशीर्वाद पैनल ने उल्लेखनीय जीत हासिल की है।

error: Content is protected !!
Letest
बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला...