बिलासपुर

न्यायधानी में फिर चाकूबाजी की घटना, सब्जी विक्रेता को अज्ञात युवक ने मारा चाकू….गंभीर हालत में भेजा गया हॉस्पिटल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में आपराधिक घटनाओं की वजह से माहौल बिगड़ता नज़र आ रहा है, बीते दिनों गांधी चौक के पास एक खस व्यवसायी युवक को चाकू मार कर मौत के घाट उतार दिया गया था वही अब फिर एक चाकूबाजी की घटना सामने आई है, जिसमें मंगला निवासी सब्जी विक्रेता संतोष कुमार पटेल को अज्ञात युवक ने तुलजा भवानी मंदिर के पास चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सब्जी विक्रेता का इंतजार कर रहा था और किसी बात को लेकर उसने चाकू से हमला कर दिया।

घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया है, लेकिन सीसीटीवी फुटेज में उसकी स्कूटी क्रमांक सीजी 10 पी 1277 की पहचान हुई है।

घायल सब्जी विक्रेता को एम्बुलेंस से हॉस्पिटल पहुँचा दिया गया है, वही सिविल लाइन पुलिस घटना स्थल पर पहुँचकर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ऑटो ले जाने के विवाद में बवाल...माँ-बेटे पर ईंट और बेल्ट से हमला, दबंगो की गुंडागर्दी राजधानी में फिर चाकूबाजी की हवा...पुरानी रंजिश में युवक की गला रेतकर हत्या, 2 नाबालिग सहित 4 आरोपी ग... बिलासपुर:- मामूली विवाद के बाद खूनी संघर्ष... योजना बनाकर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला, 7 नाबालिग स... सही दवा-शुद्ध आहार अभियान में सख्ती... 15 दवा दुकानों पर छापा, गड़बड़ियों पर नोटिस जारी पुलिस दफ्तर में जहर पीकर बनाया दबाव... युवक गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म....आरोपी गिरफ्तार बांधा तालाब को बार-बार फोड़ने का आरोप...जल संकट से जूझ रहा ग्राम चौहा, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची शि... सड़क निर्माण में मनमानी या भ्रष्टाचार ?... मस्तूरी जनपद क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग की सड़क गुणवत्त... डॉ सीवी रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र नागपुर में मिला...ऑनलाइन गेमिंग के चक्कर में भागा था हॉस्टल स... बिलासपुर : अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरकर युवक की मौत... सिरगिट्टी रेलवे ब्रिज के पास हुआ हादसा