रायगढ़

सोशल साइट से दोस्ती…फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, पीड़िता की शिकायत पर आरोपी गिरफ्तार,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – सोशल साइट्स में दोस्त बनाकर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की फेसबुक के माध्यम से केंसरा डीपापारा निवासी श्रीबच्छ भोय से जान पहचान 2022 में हुई थी। चैटिंग के दौरान मोबाइल नंबरों का आदान-प्रदान हुआ और उनका रिश्ता गहराता चला गया। 14 फरवरी 2022 को आरोपी ने युवती को शादी का प्रलोभन देकर अपने किराए के कमरे (बालाजी फ्लैक्स के पीछे, बेलादुला) में बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद, आरोपी ने कई बार युवती का शोषण किया। इसी बीच अक्टूबर 2024 में श्रीबच्छ ने शादी करने से इनकार कर किसी अन्य से विवाह तय कर लिया। जिसकी जानकारी युवती को लगी तो उसने इसका विरोध किया। तब आरोपी ने युवती को धमकी भी दी कि अगर उसने इस संबंध में किसी को बताया या पुलिस से संपर्क किया, तो उसे जान से मार दिया जाएगा। तब जाकर युवती ने घटना की शिकायत चक्रधरनगर थाने में दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने ग्राम केंसरा में दबिश देकर आरोपी को हिरासत में लिया। चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले की त्वरित कार्रवाई में निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उपनिरीक्षक नंद कुमार सारथी, सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र... जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, बीच-बचाव करने आए बुजुर्ग की मौत...ब्लेड लेकर पहुंचा था युवक, बस में छिपा था 1.22 करोड़ का नशा! 245 किलो गांजे के साथ चालक समेत दो गिरफ्तार, ओडिशा से जीपीएम तक फै... जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी