छत्तीसगढ़बिलासपुर

बरसात से पहले शुरू हो गई नालियों की सफाई अतिक्रमण पर भी निगम की निगाह

मेयर श्री किशोर राय ने टूटे हुए स्लैब के स्थन पर नए स्लैब डालने के निर्देश अधिकारियों को दिए

सत्याग्रह डेस्क

निगम प्रशासन ने बरसात पूर्व शहर के बड़े-छोटे नालों की सफाई शुरू कर दिया है। सोमवार को मेयर किशोर राय ने नाला सफाई का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सफाई में आने वाले अतिक्रमण को हटाने के साथ टूटे हुए स्लैब के स्थान पर नए स्लैब डालने के निर्देश दिए।
मेयर ने वेयर हाऊस रोड से निरीक्षण शुरू किया। इस दौरान उन्होंने आदिवासी छात्रावास तक सफाई का जायजा लिया। सफाई के दौरान नाले के ऊपर हुए अतिक्रमण को हटाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसके बाद रोहणी विहार से अज्ञेय नगर तक नाला सफाई का निरीक्षण किया गया। मेयर ने कहा कि बरसात के दिनों में रोहणी विहार और अज्ञेय नगर में जलभराव की स्थिति बनती है। इसलिए इन क्षेत्रों के नालों को प्राथमिकता और गंभीरता से सफाई करने की बात कही। कालोनीवासियों ने भागीरथी सराफ द्वारा नाले के ऊपर अतिक्रमण करने की शिकायत की। इससे भी नाले की सफाई में दिक्कत होने की बात मोहल्ले के लोगों ने की। इस पर मेयर ने निगम के अतिक्रमण शाखा को तत्काल अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। इसी तरह नवभारत प्रेस के पास से पुराना बस स्टैंड तक नाले का निरीक्षण किया गया

और नालों से मलबा निकालने के निर्देश दिए गए। इसके बाद गुरूनानक चैक से तोरवा मोड़ तक नाले के ऊपर अतिक्रमण हटाकर सफाई करने के निर्देश दिए गए। नाला सफाई के लिए स्लैब को हटाने की आवश्यकता भी पड़ रही है। इससे स्लैब टूटने की भी शिकायत मिल रही है। इस पर मेयर श्री किशोर राय ने टूटे हुए स्लैब के स्थन पर नए स्लैब डालने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO: सेलर में सीमांकन की आड़ में घरों की पैमाइश?… राजस्व टीम की कार्रवाई से ग्रामीणों में आक्रोश, ... शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाया...दुष्कर्म का आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल, 1700 करोड़ रुपए बकाया से लेकर धान की अतिरिक्त तौल तक… किसानों का फूटा आक्रोश, 33 जिलों में निकली ‘बल... बिलासपुर में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 तहसीलदार-नायब तहसीलदारों के तबादले, कई अधिकारियों को नई जिम्म... बारिश से बचने पेड़ की ली पनाह, गाज ने ले ली जान खेत की मेढ़ बांधने गए 45 वर्षीय किसान की आकाशीय बिजल... जेडी की जांच में खुली स्कूलों की पोल: 17 व्याख्याताओं में सिर्फ 4 ने पढ़ाया, प्राचार्य समेत कई मिले ... कोटा में आसमानी आफत! तेज बारिश के बीच दो किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों साढ़ू की दर्दनाक मौत पचपेड़ी: झरिया डेम में नहाने गए बुजुर्ग की डूबने से मौत...पानी में मिली लाश VIDEO:- मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, नीचे उतारने पहुंची पुलिस तो और ऊपर चढ़ती गई… सवा घंटे तक चला हाई-... किसानों की मांगों को लेकर 8 अक्टूबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन...जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन के बा...