रतनपुर

कड़ाके की ठंड में प्रदर्शन: मां महामाया के दरबार रतनपुर पहुंची शिक्षकों की पदयात्रा, नौकरी बचाने की सरकार से लगा रहे गुहार

जुगनू तंबोली

रतनपुर – छत्तीसगढ़ में बस्तर और सरगूजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा की अलख जगाने वाले हजारों बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। शासन स्तर से उन्हें काम से निकाले जाने का अल्टीमेंटम जारी कर दिया गया है। जिससे शिक्षक अपने भविष्य को लेकर काफी परेशान है।

नौकरी बचाने के साथ ही समायोजन की मांग को लेकर हजारों की संख्या में शिक्षक अंबिकापुर से रायपुर तक अनुयय पदयात्रा निकालकर सरकार को अपनी समस्या बता रहे है। आज शिक्षकों की पदयात्रा मां महामाया की नगरी रतनपुर पहुंची। जहां पुलिस ने रोक लिया। कड़ाके की ठंड में अपनी नौकरी बनाने सड़के पर उतरे ये शिक्षक हैं, जो बस्तर और सरगूजा संभाग के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

बीएड डिग्रीधारी सहायक शिक्षकों का कहना है कि सरकार उन्हें काम से बाहर निकाल रही है। पिछले 14 महीनों तक उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। ऐसे में उन्हें काम से बाहर निकालना उचित नहीं है। अंबिकापुर से पैदल अनुयय पद यात्रा निकालकर शिक्षक राजधानी रायपुर के लिए निकले हैं, जहां मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर वे अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराएंगे। आज उनकी यात्रा रतनपुर पहुंची।

पद यात्रा में निकले शिक्षकों को पुलिस के द्वारा रतनपुर मां महामाया मंदिर परिसर में एकत्र कर आगे बढ़ने से रोक दिया गया।शिक्षकों का कहना है कि शिक्षा विभाग में सरकार उन्हें समायोजित करें और नौकरी से ना निकालें।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...