पचपेड़ी

ऑनलाइन ठगी का शिकार हुए व्याख्याता… लिंक क्लिक करते ही 1.63 लाख रुपए ट्रांसफर, पचपेड़ी पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

पचपेड़ी – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लोहर्सी निवासी शासकीय हाई स्कूल बोहारडीह में पदस्थ व्याख्याता सेवक राम साहू ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। अज्ञात मोबाइल नंबर से भेजे गए लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके खाते से कुल 1 लाख 63 हजार 34 रुपये की अवैध निकासी कर ली गई। इस संबंध में पचपेड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
पीड़ित सेवक राम साहू ने पुलिस को बताया कि दिनांक 16 मार्च 2024 को सुबह करीब 7.30 बजे वे अपने घर पर थे, तभी उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से एक लिंक आया, जिसमें ‘Online KYC’ अपडेट करने की बात लिखी थी। लिंक पर क्लिक करने के बाद आधार कार्ड, पैन कार्ड, ओटीपी और अन्य आवश्यक जानकारी मांगी गई, जिसे उन्होंने भर दिया। इसके बाद 20 मार्च को जब वे अपने मित्र को पैसे ट्रांसफर करने लगे, तब उनके खाते में बैलेंस नहीं था। जानकारी के लिए जब वे लोहर्सी स्थित केनरा बैंक पहुंचे, तब उन्हें पता चला कि उनके खाते से 16 मार्च को 5 अलग-अलग किस्तों में कुल 1,62,034 रुपये और 21 मार्च को 1,000 रुपये की निकासी की गई है। इस तरह कुल 1,63,034 रुपये की ठगी हुई। सेवक राम साहू की शिकायत पर थाना पचपेड़ी पुलिस ने अज्ञात मोबाईल नम्बर धारकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...