बिलासपुर

तोरवा :- युवतियों को घर छोड़ने आये युवकों से असामाजिक तत्वों ने की मारपीट… गाली गलौच के बाद धारदार हथियार से हमला,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के सतबहनिया मंदिर देवरीखुर्द निवासी दो युवतियों को घर छोड़ने आये 2 युवको पर बीती रात असामाजिक तत्वों ने हमला करते हुए मारपीट की घटना को अंजाम दिया है, जिसमे एक युवक को आरोपियों ने धारदार हथियार से भी चोट पहुँचाया है। घटना के बाद प्रार्थी ने इसकी शिकायत तोरवा थाने में दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा निवासी गोविंद दास मानिकपुरी जो कोनी ने टीएनमी कैफे में काम करता है बीती रात कैफे बंद कर अपने साथी अभय कुर्रे के साथ एक बाइक में और रानी मार्को, राखी थापा एक स्कूटी में निकले थे, युवक युवतियों को देवरीखुर्द छोड़ने आ रहे थे, तभी रात 11:30 बजे के लगभग तोरवा गुम्बर पेट्रोल पंप के पास बलबीर ध्रुव , राकेश ध्रुव व उसके अन्य साथी सामने आए और युवतियों को रोक कर उनका नाम पूछने लगे, जिस पर प्रार्थी ने जब नाम पूछने की वजह पूछी तो आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए उस पर हमला कर दिया, मारपीट के दौरान किसी ने धारदार हथियार से प्रार्थी के कमर के ऊपर वार कर दिया जिससे खून बहने लगा, मौके पर प्रार्थी के साथियों ने उसे बचाया और हॉस्पिटल लेकर गए। घटना से घायल प्रार्थी ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है, जिस पर पुलिस ने बलबीर ध्रुव , राकेश ध्रुव व उसके अन्य साथी के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...