बिलासपुर

बिलासपुर: मुरुखदान के पानी में तैरती मिली किन्नर की संदिग्ध लाश, पुलिस जुटी जांच में

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह मुरुमखदान में एक महिला की लाश पानी में तैरती मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया जिसके बाद इसकी सूचना सकरी थाना को दी गई वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल आगे की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत भरनी परसदा के बीच विद्युत सब स्टेशन के सामने मुरुमखदान के गहरे पानी में मंगलवार सुबह आसपास के ग्रामीणों ने एक अज्ञात महिला के शव को पानी के बाहर तैरते हुए देखा, जिसके बाद इसकी सूचना तत्काल सकरी थाना पुलिस को दी गई सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा और पहचान कार्रवाई किया गया जिसमें मृतक की पहचान सागर पासी पिता स्व शंभू पासी उम्र 28 वर्ष के रूप में हुई जो 2019 में ट्रांसजेंडर बन गया था,

लिहाजा मृतक की पहचान किन्नर के रूप में हुई जो रविवार दोपहर एक अन्य मित्र के साथ निकला हुआ था, जिसकी मंगलवार सुबह लाश मिली है, जिसके चेहरे से खून निकल रहा था जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी अज्ञात ने हत्याकर शव को छुपाने पानी में फेंक दिया होगा।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स मरच्यूरी भेज आगे की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिसिया जांच करवाई में स्पष्ट होगा कि किन्नर सागर पासी की मौत किन परिस्थितियों में हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...