बिलासपुर

बिलासपुर:- 14 भाजपा मण्डल अध्यक्षों के नामों की हुई पुष्टि… निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण, मण्डल अध्यक्ष के साथ बनाए गए जिला प्रतिनिधि,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला भाजपा कार्यालय में जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंहदेव के निर्देश के बाद जिले भर में मण्डल अध्यक्षों की निर्वाचन प्रक्रिया को पूर्ण कर नामो की घोषणा शुरू कर दी गई जिला भाजपा कार्यालय में श्री सिंहदेव ने मंडल चुनाव प्रभारियों की बैठक बुला कर अपने अपने प्रभार क्षेत्रों में चुनाव प्रक्रिया की शेष कोरम पूरा कर मण्डल अध्यक्ष के नाम की घोषणा करने के निर्देश दे दिए जिसका तत्काल प्रभाव से परिपालन करते हुए निर्वाचन प्राधिकारियों द्वारा जिले के 29 मण्डलों में से 22 मंडल में निर्वाचन प्रक्रिया की कवायद पूरी की गई देर शाम 14 नवनिर्वाचित अध्यक्ष के नामों की घोषणा कर जिला भाजपा कार्यालय को सूचित कर दिया गया शेष मंडलों में भी मण्डल चुनाव प्रक्रियाधीन रहा जिला भाजपा कार्यालय को प्राप्त नामों में मस्तूरी विधानसभा के सीपत मण्डल में दीपक शर्मा,जयरामनगर में वीरेंद्र पटेल, सोन लोहर्सी सीमा साहू, विधानसभा बेलतरा उत्तर मण्डल में मनीदास मानिकपुरी,

दक्षिण मंडल में मनीष कौशिक,पूर्व मण्डल में हरिओम कश्यप,पश्चिम मण्डल में रत्नाकर मोनू श्रीवास, बिलासपुर विधानसभा के उत्तर मण्डल मनोज सोनी,दक्षिण मण्डल शैलेन्द्र यादव, रेल्वे मण्डल एस श्रीनिवास राव, पूर्वी मण्डल में राकेश लालवानी, मध्य मण्डल में देवेन्द्र पाठक ,कोटा विधानसभा के बेलगहना मण्डल में रामेश्वर सिंह राजपूत, करगीकला मण्डल में भोजेश रजक के निर्वाचन की पुष्टि की जा सकी इसी तारतम्य में जिलाध्यक्ष निर्वाचन प्रणाली के मद्देनजर प्रत्येक मंडलों में जिला प्रतिनिधि की भी नियुक्ति की गई भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले के नए संगठन में मंडलों की संख्या बढ़ा कर 29 की गई है जिसमें आज दिनांक तक 22 मण्डलों में निर्वाचन की कार्यवाही पूर्ण कर ली जायेगी शेष बचे 5 मण्डल जो कि तकनीकी कारणों से लंबित है समय रहते वहां भी निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...