रतनपुर

जल संसाधन मंत्री ने किया अरपा भैसाझार परियोजना का निरीक्षण, कहां इलाके की बदलेगी तकदीर

डेस्क

कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चैबे ने बिलासपुर जिले की बहुप्रतिक्षित एवं महत्वपूर्ण अरपा-भैंसाझार बैराज परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय, जनप्रतिनिधिगण एवं विभागीय अधिकारी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सिंचाई मंत्री ने विभागीय अधिकारियों से उक्त बैराज परियोजना के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। सिंचाई मंत्री एवं विधायक ने बैराज स्थल पर वृक्षारोपण भी किया।

जल संसाधन मंत्री श्री चौबे ने इस दौरान कहा कि यह जिले की महत्वपूर्ण बैराज परियोजना है। इससे क्षेत्र के 25 हजार हेक्टेयर में सिंचाई प्रस्तावित है। इस वर्ष 10 हजार हेक्टेयर खेतों तक पानी पहुंचाने का प्रयास किया गया है। इसके साथ ही निस्तारी के लिये भी पानी का उपयोग किया गया है।

उल्लेखनीय है कि अरपा-भैंसाझार परियोजना कोटा विकासखंड के ग्राम भैंसाझार के समीप अरपा नदी पर स्थित है। इस परियोजना से जिले के तीन विकासखंडों कोटा, तखतरपुर और बिल्हा के 102 गांवों के कुल 25 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसल में सिंचाई किया जाना प्रस्तावित है। परियोजना के बैराज का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। बैराज में अधिकतम जलभराव स्तर 302 मीटर है। परियोजना की मुख्य नहर की लंबाई 56.64 किलोमीटर है जिसका अधिकांश कार्य पूर्ण हो चुका है एवं 27 किलोमीटर नहर का परीक्षण शुरू कर दिया गया है। इस वर्ष अभी तक नहर किनारे स्थित 10 तालाबों को पेयजल और निस्तारी के लिये भरा जा चुका है। इसके अलावा सिंचाई के लिये 4 तालाब भी भरे जा चुके हैं।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...