बिलासपुर

तिफरा यदुनंदन नगर में फिर चला चाकू….फल विक्रेता पर चाकू से जानलेवा हमला, आरोपी गोलू सर्किट गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के यदुनंदन नगर बाजार चौक में रविवार रात उस समय सनसनी फैल गई जब एक फल विक्रेता पर पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना रात करीब 8:30 से 9 बजे के बीच की बताई जा रही है। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान केवल गिरी गोस्वामी के रूप में हुई है, जिसका इलाज फिलहाल सिम्स अस्पताल में जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार केवल गिरी गोस्वामी अपनी पत्नी पूजा के साथ यदुनंदन नगर बाजार चौक में फल का ठेला लगाकर परिवार का पालन-पोषण करता है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी गोलू सर्किट अचानक मौके पर पहुंचा और पुरानी दुश्मनी को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने धारदार हथियार निकालकर गिरी गोस्वामी पर हमला कर दिया। हमले के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी और पीड़ित के बीच करीब दो से तीन साल पुराना विवाद चल रहा था।

आरोपी पहले भी मोबाइल फोन पर केवल गिरी गोस्वामी को जान से मारने की धमकी दे चुका था। इसके बावजूद यदि पुलिस समय रहते आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करती तो रविवार रात की यह खूनी वारदात टाली जा सकती थी। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों के अनुसार घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। वही पुलिस आरोपी गोलू सर्किट की तलाश में जुटी हुई थी जिसे कामयाबी भी मिल गई है आरोपी गोलू सर्किट को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश से जुड़े इस हमले ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था और अपराधियों के बढ़ते हौसलों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
जमीन विवाद में खूनी झड़प...सरपंच परिवार पर हमला, मारपीट में 3 घायल, एफआईआर दर्ज स्कूल पार्टनरशिप के नाम पर 15 लाख की ठगी का आरोप, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन तक पहुंची शिकायत, पीड़ित का ... आय से अधिक संपत्ति: बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर के खिलाफ कोर्ट में अभियोग पत्र दाखिल बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली महिला अचानक लापता, परिजनों में हड़कंप...अपहरण की आशंका से पुलिस से लगाई... सीमांकन की कार्रवाई पर सरपंच ने उठाए सवाल: राजनीतिक दबाव में निशाना बनाने का आरोप, बोले- सभी खसरों क... घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज...