बिलासपुर

शहरी शराबियों का रेला उमड़ रहा अब गांवों की ओर, लॉक डाउन में जम रही पैमानों की महफ़िल

उदय सिंह

बिलासपुर – शहर का हाल कुछ यूं होता जा रहा है कि एक मरीज को घर से अस्पताल ले जाने और अस्पताल से घर लाने के लिए आपको प्रशासन के हजार सवालों के जवाब देने होंगे, इस बीच मरीज की सांसे ही क्यों न थम जाए। लेकिन शायद एक शराबी को शराब लेने जाने और वापस आने में प्रशासन के किसी सवाल का सामना नहीं करना पड़ता यही वजह हो सकती है जिसके कारण मयशालाओं में शराबियों की ऐसी भीड़ देखने को मिल रही है।

कोनी अंतर्गत ग्राम पौसरा में देशी शराब की दुकान पर कुछ ऐसा ही नजारा आपको नजर आ जाएगा जहां सुबह से लेकर शाम तक हर रोज शराबियों का मेला लगा होता है। शासन की एडवाइजरी का पालन करने जो डंडा लोगों पर चलता है अगर वही डंडा ऐसी भीड़ पर चलता तो शायद मयशाला में यह नजारा दिखाई नहीं देता। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा माहौल यहां पहले दिखाई नहीं दिया करता था, जाहिर सी बात है कि शहर में लॉकडाउन लगाकर शराब की दुकान तो बंद कर दी गई है

लेकिन गांवों में अभी भी शराब की दुकानें धड़ल्ले से सजाई जा रही है, यही वजह है की शराब के यह शहरी प्रेमी अपना रुख गांव की तरफ मोड़ रहे हैं। जिसके बाद ऐसा नजारा दिखाई दे जाना स्वभाविक है। इसे प्रशासन की लापरवाही ही कही जा सकती है जिसके वजह से शहरों के शराब प्रेमी लॉकडाउन में भी गांव तक आसानी से पहुंच आते हैं और ऐसी स्थिति निर्मित करते हैं। गांव में लगने वाले शराब के इस मेले को लेकर अब ग्रामीणों में भी रोष पनपने लगा है। इससे पहले कि ऐसे शराबी ग्रामीणों के रोष का शिकार हो जाए प्रशासन को समय रहते सजगता से इस पर नियंत्रण करना चाहिए।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ...